Showing posts with label शहीद. Show all posts
Showing posts with label शहीद. Show all posts

Friday, 13 July 2018

राजा देवी सिंह-कान्हा की नगरी में 1857 की क्रांति का बिगुल

1857 के महान क्रांतिकारी शहीद राजा देवी सिंह 15 जून 1858

कैसे एक साधारण साधु,किसान,पहलवान  अंग्रेजों को हटाकर राजा बन गया-
कैसे कान्हा की नगर में बजा क्रांति का बिगुल

जन्म व परिचय
राजा देवी सिंह का जन्म मथुरा के राया तहसील के गांव अचरु में गोदर(गोदे) गौत्र के जाट क्षत्रिय परिवार में हुआ था।इस क्षेत्र को उनके पूर्वज रायसेन गोदर जी ने ही बसाया था उन्ही के नाम पर इस कस्बे का नाम राया है।

राजा देवीसिंह एक आम किसान थे और एक अच्छे पहलवान भी थे।राजा साहब हनुमान जी के तगड़े भक्त थे व भक्ति करते करते साधु बन गए थे।

क्रांति में कूदने के लिए प्रेरणा
एक बार वे गांव में पहलवानी कर रहे थे तो उनके सामने कोई नहीं टिक पाया।फिर जीत के बाद वे अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।तो एक युवक ने उन पर ताना कसते हुए कहा के यहां ताकत दिखाने का क्या फायदा है दम है तो अंग्रेजो के खिलाफ लड़ो और देश सेवा करो।

चूंकि राजा साहब बचपन से ही देशभक्त और धर्म भक्त थे इसलिए यह बात उनके दिल पर लगी।उन्होंएँ कहा के बात तो तुम्हारी सही है यहां ताकत दिखाने का क्या फायदा।लेकिन अंग्रेजो से लड़ने के लिए एक फौज की जरूरत पड़ेगी मैं वह कहां से लाऊं।तभी उनके एक साथी ने कहा के आप अपनी फौज बनाइये।इस पर राजा साहब सहमत हो गए।पूरे क्षेत्र में देवी सिंह का नाम था लोगो ऊनका बहुत आदर करते थे।

क्रांति
इसके बाद देवी सिंह ने गांव गांव घूमना शुरू कर दिया व स्वराज का बिगुल बजा दिया।उन्होंने राया,हाथरस,मुरसान,सादाबाद आदि समेत सम्पूर्ण कान्हा की नगरी मथुरा बृज क्षेत्र में क्रांति की अलख जगा दी।

उनके तेजस्वी व देशभक्त भाषणों से युवा उनसे जुड़ने लगे।यह क्षेत्र भी जाट बाहुल्य था जिस कारण उन्हें सेना बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई। उन्होंने किसान की आजादी,अपना राज,भारत को आजाद कराने का बीड़ा उठा लिया।

उन्होंने चन्दा इकट्ठा करके व कुछ अंग्रेजो को लूटकर तलवार और बंदूकों का प्रबंध कर लिया।एक रिटायर्ड आर्मी अफसर के माध्यम से उन्होंने अपने सैनिकों को हथियार चलाने में निपुण किया और 1857 की क्रांति में कूद पड़े।

जब यह बात अंग्रेजों को पता चली तो वे बौखला गए।उन्होंने राजा साहब को ब्रिटिश आर्मी जॉइन करने का ऑफर दिया।लेकिन देवी सिंह ने कहा कि वे अपने देश के दुश्मनों के साथ बिल्कुल भी नहीं जाएंगे।

राजतिलक
इसके बाद बल्लभगढ हरियाणा के राजा नाहर सिंह ने भी उनकी मदद की और दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह जफर से कहकर उनके राज को मान्यता देने के लिए कहा।जफर को उस समय क्रान्तिकारियो की भी जरूरत थी और दूसरा एक नाहर सिंह ही थे जो उसे व दिल्ली को अंग्रेजो से अब तक बचाये हुए थे।इसलिए उन्होंने राजा देवी सिंह के राज को अपनी तरफ से मान्यता दे दी।

इस तरह भारत के इत्तिहास पर एक नई रियासत राया,मथुरा उभरकर सामने आई।खाप पंचायत ने विधिवत राजा देवी सिंह का राजतिलक किया उन्हे पगड़ी पछनाई व पीले कपड़े दिए।हिन्दू संस्कृति के अनुसार पीला रंग रॉयल्टी(राजशाही) का प्रतीक होता है।

अंग्रेज अफसर भाग गया
मार्च 1857 में फिर राजा देवी सिंह ने राया थाने पर आक्रमण कर दिया व सब कुछ तहस नहस कर दिया।सात दिन तक थाने को घेरे रखा।जेल पर आक्रमण करके सभी सरकारी दफ्तरों, बिल्डिंगों,पुलिस चौकियों आदि को जलाकर तहस नहस कर दिया गया।
नतीजा यह हुआ के अंग्रेज कलेक्टर थोर्नबिल वहां से भेष बदलकर भाग खड़ा हुआ।इसमें उसके वफादार दिलावर ख़ान और सेठ जमनाप्रसाद ने मदद की।दोनों को ही बाद में अंग्रेजी सरकार से काफी जमीन व इनाम मिला।

 अब राया को राजा साहब ने स्वतंत्र करवा दिया।उन्होंने अंग्रेजों के बही खाते व रिकॉर्ड्स जला दिए जिसके माध्यम से वे भारतीयों को लूटते थे। फिर अंग्रेज समर्थित व्यापारियों को धमकी भेजी गई के या तो देश सेवा में ऊनका साथ दें वरना सजा के लिए तैयार रहें।जो व्यापारी नहीं माने उनकी दुकान से सामान लुटा गया व उनके बही खाते जला दिए गए क्योंकि वे अंग्रेजों के साथ रहकर गरीबो से हद से ज्यादा सूदखोरी करते थे।राजा साहब के समर्थन में पूरे मथुरा के जय हो के नारे लगने लगे,उन्हें गरीबो का राजा,हमेशा अजेय राजा जैसे शब्दों से जनता द्वारा सुशोभित किया जाने लगा।

मथुरा क्षेत्र की ब्रिटिश आर्मी भी बागी हो गयी।एक जाट सैनिक ने अंग्रेज अफसर लेफ्टिनेंट बर्टन का वध कर दिया।

राजा देवी सिंह ने एक सरकारी स्कूल को अपना थाना बनाया।उन्होंएँ अपनी सरकार पूर्णतः आधुनिक तृक से बनाई। उन्होंने कमिशनर, अदालत, पुलिस सुप्रिडेण्टेन्ट आदि पद नियुक्त किये।वे रोज यहां जनता की समस्या सुलझाने आते थे। उन्होंने राया के किले पर भी कब्जा कर लिया। वे रोज जनता के बीच रहते थे और उनकी समस्या का समाधान करते थे।

वे हमेशा देशभक्ति के जज्बे को जगाते हुए पूरे क्षेत्र में घूमते थे।अंग्रेजों के यहां घुसनी पर पाबंदी थी।उन्होंएँ क्रान्तिकारियो संग कई बार अंग्रेजों को लूटा व आम लोगो की मदद की।

फांसी
उन्होंने 1 साल तक अंग्रेजों के नाक में डंडा रखा।अंग्रेजी सल्तनत हिल गयी।अंग्रेज उनसे कांपते थे।अंत मे अंग्रेजों ने कोटा से आर्मी बुलाई और बिल ने अंग्रेज अधिकारी डेनिश के नित्रत्व में एक बड़ी आर्मी के साथ हमला किया और धोखे से उन्हें कैद कर लिया।फिर 15 जून 1858 को उन्हे राया में फांसी दी गयी।उनके साथी श्री राम गोदर व कई अन्य क्रांतिकारियों को भी उनके साथ ही फांसी दी गयी।अंग्रेजों ने फांसी से पहले उन्हें झुकने के लिए बोला था लेकिन राजा साहब ने कहा के मैं मृत्यु के डर से अपने देश के दुश्मनों के आगे कतई नहीं झुकूंगा।

इस तरह एक देशभक्त वीर साधारण साधु किसान और पहलवान से राजा बन गया व देश सेवा करते हुए हंसते हंसते फांसी पर झूल गया।

लेकिन कितने शर्म की बात है कि आज उनके बारे में कोई नहीं जानता।उनके वंशज आज भी अचरु ग्राम में बसते हैं और हर साल उनके बलिदान दिवस पर प्रतियोगियाएँ करवाते हैं।उनकी समाधि के रूप के रूप में लगा हुआ है और यह स्मारक भी कुछ खास सही अवस्था में नहीं है।

आज भी गांव गुहान्ड में उस कई अवसरों पर क्षेत्रीय लोकगीतों में उनकी वीरता सुनाई पड़ती है।दुश्मन अंग्रेज अफसरों ने भी उनकी वीरता का लोहा माना है।

वन्दे मातरम
जय राजा देवी सिंह
जय भारत माता
Raja Devi Singh 1857
राजा देवी सिंह जाट Mathura

Wednesday, 20 June 2018

1857 के सिरमौर दो वीर जाट क्षत्रिय राजा

1857 के हीरो- शहीद राजा नाहर सिंह- शहीद राजा अमानी सिंह-


जाट राजा
1857 की क्रांति

राजा नाहर सिंह- बल्लभगढ(हरियाणा) के राजा।
-ये एकमात्र ऐसे राजा थे जो 1857 कि क्रांति में अपनी रियासत सुरक्षित होते हुए भी अंग्रेजो से लड़े।
इन्होंने दिल्ली को लगभग 132 दिनों तक आजाद रखा,क्रांतिकारियों की मदद की, अंग्रेजो को युद्ध मे हराया व उन्हें काटा।अंत मे धोखे से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया व 9 जनवरी 1858 को इन्हें दिल्ली के चांदनी चौक पर फांसी हुई।

राजा अमानी सिंह- इग्लास_अलीगढ़(उत्तर प्रदेश) के राजा।
- ये दोनों हाथों से तलवार चलाना जानते थे।
इन्होंने अंग्रेजो को युद्ध मे हराया व अपनी मातृभूमि की रक्षा की, इनकी घोड़ी भी देशभक्त थी और घोड़ी ने भी अंग्रेजो को टापों से कुचला जिसके कारण  कहावत प्रचलित हुई के अमानी तो अमानी पर घोड़ी ने भी हूँ न मानी।दूसरे युद्ध मे बारिश के कारण बंदूकें काम नहीं कर पाई जिसके कारण सैंकड़ो जाट वीर लड़ते हुए शहीद हुए और धोखे से गिरफ्तार कर लिए गए व इन्हें फांसी दी गयी।

दोनों वीरों को कोटि कोटि नमन।

गुप्तांग काटने के बाद भी पाकिस्तान के आगे झुका नहीं यह वीर सैनिक

शहीद भीखाराम मूंड- एक महान वीरगाथा
जाट
शहीद भीखाराम

भारतीय सेना का अनन्य वीर सैनिक.
कठोर एवं पाशविक यातनाएं, अमानवीय, बर्बरतापूर्वक व्यवहार के पश्चात पाकिस्तानी सैनिकों ने नृशंसतापूर्वक इनके आँख, कान, नाक और गुप्तांग भी काट लिए फिर भी नहीं हारा था ये जवान.

जन्म - 16 जनवरी सन 1977 ई. पातासर ग्राम परपदरा तहसील बाड़मेर, राजस्थान.
बलिदान पर्व - पाकिस्तान की कैद में मृत्यु होने के पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं. 14 मई सन 1999 से 9 जून सन् 1999 के बीच अवधि के दौरान किसी दिन.

भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध में सैकड़ों भारतीय जवानों ने शहीद होकर वीरता की इबारत लिखी थी। इनमें से कई देशभक्तों ने देश की वि़जय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। ऐसे जवानों में से ही एक जवान भीखाराम मूंढ भी थे।

 भीखाराम मूंढ राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। इनका जन्म बाड़मेर की परपदरा तहसील के पातासर गांव में 16 जनवरी 1977 को को हुआ था। सन् 1994 में भीखाराम की शादी भंवरी देवी के साथ हुई। 26 अप्रैल 1995 को भीखाराम का चयन भारतीय सेना में 4 जाट रेजिमेंट में बतौर सिपाही किया गया।

भीखाराम मूंढ को युद्ध के समय जम्मू कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उस समय युद्ध अपने चरम पर चल रहा था। भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के सैनिक कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे और दोनों देशों की तरफ से कूटनीतिक चालें भी चली जा रहीं थीं।

युद्ध के समय मई 1999 में लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया अपने साथियों के साथ सीमा पर गश्त लगा रहे थे। लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया के समूह में भीखाराम मूंढ भी शामिल थे। उसी समय पाकिस्तान के घुसपैठियों ने उनके गश्ती समूह पर हमला कर दिया। भारतीय सैनिकों ने पाक हमले का जमकर मुकाबला किया लेकिन 14 मई 1999 को 6 भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान के गुप्तचर विभाग ने पकड़ लिया। इन सैनिकों पर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया गया। इन सैनिकों में भीखाराम मूंढ भी थे। पाकिस्तानी सेना द्वारा इन सैनिकों के साथ बड़ा ही अमानवीय तथा बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया गया।

पाक सैनिकों ने नृशंसतापूर्वक इनके आँख, कान, नाक और गुप्तांग काट लिए। इसके बाद उन्होंने इस सभी को एक सप्ताह तक कठोर एवं पाशविक यातनाएं दी। इन सबके बावजूद जब वे कुछ भी हासिल कर पाने में नाकाम रहे तो उन्होंने सभी की हत्या कर दी।
भीखाराम मूंढ भी इस हादसे के भुक्तभोगी थे। जब इस घटना के बारे में भारत सरकार और अन्य देशों को पता चला तो अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान को इन सैनिकों के शव भारत को सौंपने पड़े। 9 जून सन् 1999 को इन सैनिकों के क्षत-विक्षत शव भारत को प्राप्त हुए।

कोटि कोटि नमन

Tuesday, 12 December 2017

16 साल की उम्र में अंग्रेजों से लड़ने वाली क्रांतिकारी वीर बालिका

वीरांगना शिवदेवी तोमर

सन 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ में हुई थी। जनपद के महान क्रांतिकारी वीर जाट शाहमल तोमर ने जमकर अंग्रेजों से लोहा लिया था।

क्रांतिकारियों कों अंग्रेजों ने मौत के घाट उतारा। उन लोगों को पत्थर के कोल्हू से पीसकर चूर-चूर कर मसल दिया था। स्त्री, बूढ़े और बालकों को भी अन्न-जल के अभाव में तड़पा-तड़पा कर मारा।

तोमर जाटों के अनेक गांवों को अंग्रेजों ने बागी घोषित कर दिया तथा उनकी जमीन, मकान, चल अचल संपत्ती जब्त कर ली। 1947 तक काले अंग्रेजों ने भी इन गांवों को विशेष यातनाएं दी। केवल इतना ही अन्न दिया जाता था कि वे जिंदा रह सकें। पशुओं के लिए भूषा भी ले जाते थे।
अतः भारतीयों को घास खोदकर पेट भरना पड़ता था। घी-दूध बेचकर इन्हें अपना गुजारा
तब एक जाट-क्षत्राणी शिवदेवी तोमर  ने जब यह अत्याचार देखा तो उन्होने अंग्रेजों को मारने का निश्चय किया। शिवदेवी की उम्र उस समय मात्र 16 वर्ष ही थी।

उसकी सहेली किशनदेवी ने भी इस आजादी-यज्ञ में साथ देने का निश्चय किया।

बड़ौत के कुछ जाट युवकों के साथ शिवदेवी ने बड़ौत में ही अंग्रेजों के तंबुओं पर हमला किया। शिवदेवी के नेतृत्व में वीरों ने 17 अंग्रेजों को तलवार के घाट उतार दिया।
जबकि 25 भागकर छिपने में सफल रहे।

घायल शिवदेवी तोमर अपने घावों की मरहमपट्टी कर रही थी कि बाहर से आए अंग्रेजों ने उसे घेर लिया। अंग्रेज़ सैनिक इस सिंहनी की ओर डरते डरते बढ़े। वीर बालिका ने मरते दम तक अंग्रेजों से लोहा लेकर देश के लिए अपने पूर्वजों की उच्चतम शौर्य प्रदर्शन करने की परंपरा निभाई तथा समाज व देश को गौरवान्वित किया।

ऐसे वीर बालकों की वीरगाथाये आज बच्चों को सुनाए जाने की जरूरत है लेकिन अफसोस वामियो ने इन्हें अपने इत्तिहास मे इस गौरवशाली गाथा को कोई जगह नहीं दी।

वन्दे मातरम।                               जय भारत माता

सौजन्य से- राजा नाहर सिंह यूथ ब्रिगेड।

शहीद मोहर सिंह

शहीद मोहर सिंह 1857

जन्म- 1814 शहीदी- 1857 आयु- 43 वर्ष पिता - चौधरी घासी राम

गाँव- शामली जिला- मुजफ्फर नगर (उत्तर प्रदेश) .

वे 1857 की क्रांति के एक महान योद्धा थे. चौधरी मोहर सिंह निर्वाल ने शामली तहसील के क्षेत्र में क्रांति की अलख जगाई लोगों को आजादी के लिए उकसाया व स्वतन्त्रता सेनानियों ने शामली की तहसील जलादी और कई अंग्रेजों को मार दिया था. शामली आजाद हो चुकी थी।

लेकिन क्रांति के शांत होने पर अंग्रेजो ने शामली के चारों और तोप लगादी. और पूरे गांव को फूंकने का इरादा कर लिया था। तब उस समय वीर मोहर सिंह ने सभी जिम्मेदारी खुद पर लेकर तोप के सामने खड़े होकर कहा कि यह सब मैंनें किया है सजा मुझे मीले गांव को नहीं और यह कहकर वे तोप के सामने खड़े हो गए।अंग्रेजो ने उन्हें तोप से उड़ा दिया।इनके साथ क्रांतिकारी राज सिंह निर्वाल भी शहीद हुए थे जो इनके ही भाई थे।

इस तरह देश के लिए एक और वीरगाथा की रचना चौधरी मोहर सिंह ने कर दी।
वन्दे मातरम

सौजन्य से-राजा नाहर सिंह युथ ब्रिगेड।