Showing posts with label इत्तिहास. Show all posts
Showing posts with label इत्तिहास. Show all posts

Thursday, 10 May 2018

महाराजा सूरजमल की दिल्ली विजय गाथा-प्रथम दिल्ली विजय अभियान2

प्रथम दिल्ली विजय अभियान (महाराजा सूरजमल)भाग-2

प्रथम भाग पढ़ने के लिए क्लिक करें-महाराजा सूरजमल दिल्ली विजयगाथा भाग-1
अंतिम महान युद्ध
अंतिम हिन्दू सम्राट
हिंदुआ सम्राट महाराजा सूरजमल

अब तक हिन्दू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल के अधिकार में दिल्ली के ज्यादातर महत्वपूर्ण हिस्से आ चुके थे।लेकिन मुगल सैनिकों ने रात को धोखे से हमला करके कुछ क्षेत्रों से चौकियां हटवा दी थी।
साथ ही अगले दिन महाराजा सूरजमल को खबर मिली के मुगलो के लिए कुछ अवसरवादी मुस्लिम सरदार पहुंच रहे हैं।
मुगल सेना ने अपनी मोर्चेबन्दी तैयार कर ली व उन्होंने अपनी ज्यादातर सेना इस युद्ध मे एक साथ लगा दी।

महाराजा सूरजमल ने भी रात्रि को ही अपनी सेना व्यवस्थित की। महाराजा जवाहर सिंह भी ससैन्य पहुंचे व जायजा लिया। उन्होंने 29 सितंबर प्रातःकाल मुगल सेना के आक्रमण करने से पहले ही मुगलों पर एक जोरदार आक्रमण कर दिया।एक भीषण लड़ाई छिड़ गई।महाराजा सूरजमल स्वयं इस सेना का नेतृत्व कर रहे थे।हिन्दू वीर जटवाड़ा सिपाहियों ने छोटी बड़ी तोप,गजनाल से सुसज्जित होकर पूर्ण वेग से मुगलई सेना पर प्रहार शुरू कर दिए।सामने खड़े मुगल समर्थित मराठा दलों पर भयंकर आक्रमण किया गया। बहुत से मुगल मराठा सैनिक मारे गए।तभी अबू तुराब खां, हमीदुद्दौला, हाफिज खां व जमिलुद्दीन बड़ी तोपें लेकर आये व मुगल सेना में मिल गए।भयंकर तीपो के प्रहार चल रहे थे। बराबर का युद्ध जारी था।सगदरजंग का मीर बक्शी थोड़ा सा घायल हो गया और व भाग खड़ा हुआ।महाराजा सूरजमल ने उसे इस कायरता के लिये बहुत धिक्कारा।फिर उन्होंने वीर जाट यौद्धा पखरमल को रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए भेजा।मुगल सेनापति इमाद के हाथी को एक गोलग लगा व हाथी मर गया। इमाद हाथी से कूदकर सुरक्षा घेरे में भाग गया। शाम तक युद्ध चलता रहा।
फिर सेना छावनी में आ गयी।
अगली सुबह 30 सितंबर को मुगल सेनापति इमाद व नजीब खां ने अचानक मन्जेसर सीही ग्राम पर आक्रमण कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया।
लेकिन कुछ समय बाद ही महान यौद्धा राजा बल्लू सिंह(बल्लभगढ) व जाट यौद्धाओ छत्रसाल,रामबल,जोधसिंह और और पाखरमल ने इमाद का सामना किया और भयंकर संघर्ष के बाद मुगल सैनिक को खदेड़ दिया व वह दिल्ली की ओर भाग निकला।

इसके कुछ समय बाद जयपुर नरेश माधोसिंह कच्छवाहा वहां पहुंच गए।इमाद व मुगल सम्राट ने उनकी आवभगत की और उनसे आग्रह किया कि वे महाराजा सूरजमल को समझाये व सन्धि का रास्ता इख्तियार करें।
फिर राजा माधोसिंह हरसौली गढ़ी पहुंचे और वहां महाराजा सूरजमल के साले कृपाराम व दानिराम जी से मिले और सन्धि का प्रस्ताव दिया। चौधरी दानिराम व कृपाराम ने उनका संदेश महाराजा तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद महाराजा सूरजमल,उनके मंत्री,सेनापति ने इस पर मन्त्रणा की। सबने विचार किया कि बहुत से मुगल सरदार इस्लाम के नाम पर दिल्ली सेना में आ चुके हैं।दक्षिण से कई मराठा सरदार और पहुंच रहे हैं। अगर हामने आगे युद्ध किया तो हम हो सकता है कि सिंहासन उखाड़ फेंके लेकिन इतना रक्तपात होगा कि कुछ नहीं बचेगा।जनता का बुरा हाल हो जाएगा।
साथ ही महाराजा माधोसिंह की बात न स्वीकारी गयी तो यह उनका अपमान होगा और वे सीधे तौर पर नहीं तो पीछे से मुगल सत्ता का साथ देंगे।

इस तरह हिंदुत्व एकता में कमी रहने के कारण महाराजा सूरजमल ने विचार किया और सन्धि की शर्तें रखी के
1.जितना भी क्षेत्र उनके कब्जे में आ चुका है वह उनके ढ़ूं ही रहेगा।
2.सफदरजंग को अवध व इलाहाबाद का वापिस वजीर नियुक्त किया जाए।(इससे सुरजमल महाराज की पीठ दिल्ली दरबार में बनी रहेगी व वे वहां के निर्णयों को प्रभावित्त कर सकेंगे)

जब तक उनकी ये बाते नहीं मानी जायेगी तब तक जाट अपनी तलवार म्यान में नहीं डालेंगे।भले ही कुछ भी परिणाम हो।
मुगल बादशाह सोच रहा था कि वह सुरजमल को झुकायेगा लेकिन यहां तो सब उल्टा हो गया। उसने लाख कोशिश की के वह इन शर्तों को माने बिना ही युद्ध विराम करवा दे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

इसके बाद दिल्ली के ज्यादातर जीते हुए क्षेत्रों पर हिन्दू सम्राट का अधिकार हो गया।मुगलों को एक हिन्दू सम्राट के आगे झुकना पड़ा।
और आपसी हिन्दू एकता न होने के कारण दिल्ली के सिंहासन पर भगवा झंडा लहराते लहराते रह गया।महाराजा सूरजमल दिल्ली जीतकर भी दिल्ली के सम्राट न बन पाए। हिन्दुओ इत्तिहास से सबक लो आज भी वही स्तिथि है दिल्ली पर हर बार हिन्दू प्रधानमंत्री ही हइट है लेकिन हमारी एकता में कमी के कारण आज भी मुस्लिम तुष्टिकरण की ही राजनीति चलती है।

 ईतिहासकार वेंदेल के अनुसार 'मुगल अहंकार की इतनी कठोर और इतनी सटीक पराजय इससे पहले कभी नहीं हुई थी'। वस्तुतः मुगल सत्ता का गर्वीला और भयावह दैत्य धराशायी हो चुका था।

इस युद्ध के परिणाम यह रहे कि पूरे भारत व अस यर्स के देशों मे महाराजा सुरजमल की ख्याति फैल गयी।दिल्ली के बहुत से हिस्सो को आजाद करवा लिया गया व मुगल सत्ता के अहंकार व शासन को बहुत अधिक कमजोर कर दिया गया।

आपको बता दें कि इसके बाद भी महाराजा सूरजमल ने एक बार और व उनके बेटे महाराजा जवाहर सिंह ने भी एक बार दिल्ली पर आक्रमण किया व मुगल सत्ता को न के बराबर कर दिया।

यूं ही आजादी नहीं मिली वीरों ने प्राण गवाएं थे।
कभी दुष्टों सिर काटे, कभी अपने शीश कटवाए थे।।

जय हिन्दू ह्र्दय सम्राट महाराजा सूरजमल की

हिन्दू वीर photos
महाराजा सूरजमल
पहला भाग पढ़ने के लिए क्लिक करें-महाराजा सूरजमल की दिल्ली विजय गाथा भाग -1

महाराजा सूरजमल की दिल्ली विजय गाथा-प्रथम दिल्ली विजय अभियान

प्रथम दिल्ली विजय अभियान(महाराजा सूरजमल)भाग-1
दूसरा भाग पढ़ने के लिए यहां जाए-महाराजा सूरजमल की दिल्ली विजयगाथा भाग -2
पृष्ठभूमि
महाराजा सूरजमल photos
हिन्दू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल

हिन्दू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल ने तलवार की नोंक पर चलकर बहुत ही समझदारी से 1750 तक एक विशाल साम्राज्य बना लिया था।
उन्होंने आस पास के मेव मुस्लिम, रुहेले अफगान,छोटे मुगल परस्त फौजदार, व धर्महीन राजाओ को धीरे धीरे हटा दिया या उन्हें कमजोर कर दिया था।
अब उन्हें तलाश थी कुछ बड़ा करने की।वे मौके की तलाश में थे व दिल्ली की गतिविधियों पर नजर गड़ाए बैठे थे। उन्होंने दिल्ली दरबार के कई महत्वपूर्ण लोगो को अपनी तरफ कर लिया था।

आखिर 1752 में महाराजा सूरजमल के पास वह मौका आ ही गया जिसका इन्हें इंतजार था।दिल्ली के मुगल सुल्तान अहमद शाह व उसके वजीर सफदरजंग के बीच गृह युद्ध छिड़ गया था।
यह वही सफदरजंग था जो एक बार तो महाराजा सुरजमल को युद्ध के मैदान में बुलाकर उनके डर से खुद नहीं पहुंचा था और एक बार उनसे हार भी चुका था।तब इसने माफी मांग ली थी व वफादारी का वादा किया था।

तब यह ग्रह युद्ध जारी रहा दिल्ली के एक सुन्नी व शिया मुसलमान के बीच तनातनी को सुरजमल ने यूं ही चलने दिया और सही मौके का इंतजार करने लगे।
लोहा गर्म होते ही महाराज सूरजमल ने 30 अप्रैल 1753 को सफदरजंग में पक्ष में दिल्ली में ताल ठोक दी। उन्होंने दिल्ली पर आक्रमण कर दिया।
महाराजा सूरजमल सिर्फ 15000 घुड़सवारों व अपनी पैदल सेना लेकर पहुंचे थे जबकि दिल्ली के मुगल बादशाह अहमद शाह के पास 1.5 लाख की फौज थी।
महाराजा सूरजमल की सेना में जाट, नागा साधू, ब्राह्मण, गुर्जर, दलित, राजपूत आदि सब हिन्दू जाती के लोग थे।
अहमद शाह की सेना में मुस्लिम व कुछ धर्म हिन हिन्दू भी शामिल हुए थे।

30 अप्रैल की रात्रि महाराजा सूरजमल ने फरीदाबाद में बिताई व सुबह गुड़गांव में शीतला माता मंदिर में पूजा की।यह भव्य मंदिर मजराजा सुरजमल ने ही बनवाया था।पहले यहां महाभारतकालीन एक छोटा सा चबूतरा था।

लेकिन महाराजा सूरजमल के पहुंचने से पहले ही सफदरजंग को उसकी सेना में से 23000 मुस्लिम सैनिक धोखा दे गए व दिल्ली के सुल्तान की तरफ जा मिले।
लेकिन महाराजा सूरजमल ने इसकी जरा भी चिंता नहीं की।क्योंकि वे दिल्ली अपने दम पर जितने आये थे सफदरजंग का तो सिर्फ नाम ही था।

आपको बता दें कि महाराजा सूरजमल ने मुख्यतया बड़े लेवल पर दो बार दिल्ली पर आक्रमण किया था व उसे जीता था। एक बार 1753 मे जिसकी हम बात कर रहे हैं और एक बार 1763 में। वैसे उन्होंने दिल्ली पर कुछ अन्य आक्रमण भी किये थे जिनका जिक्र फिर कभी किया जाएगा।

 पुरानी दिल्ली पर भगवा राज
अंतिम हिन्दू सम्राट
महाराजा सूरजमल

(महाराजा सूरजमल दिल्ली में और इस्लाम खतरे में)

सुरजमल महाराज ने युद्ध की रणनीति बनानी शुरू कर दी। महाराजा सुरजमल के हौसले को देखकर मुगल बादशाह घबरा गया उसने अपने एक वकील महबूब द्दीन को औरंगाबाद से मलहराव होल्कर को बुला लाने के लिए भेजा। लेकिन पलवल के निकट रास्ते मे ही उसे महाराजा सूरजमल के सैनिको ने पकड़ लिया व बंदी बना लिया।
फिर महाराजा सूरजमल ने सफदरजंग को उकसाया कि 15000 रूहेले अफगानों के साथ आ रहे नजीब को रास्ते मे ही पकड़ ले लेकिन कायर व अय्याश सफदरजंग इसमे कामयाब न हो सका।

फिर महाराजा सूरजमल ने स्वयं ही मोर्चा संभाला और 9 मई को पुरानी दिल्ली की अनाज मंडी पर हमला कर दिया ताकि मुगलो की रसद राशन की लाइन टूट जाये।
उनके सेनापति राजेन्द्र गिरी गोंसाई के साथ नाग साधु व जाट सैनिकों ने प्रातः 10 मई को अनाज मंडी पर कब्जा कर लिया।इसी पहली जीत की खुशी में हर वर्ष दिल्ली विजय दिवस मनाया जाता है।
राजेन्द्र गिरी गोंसाई एक साधु थे उनकी नागा बाबाओं की सेना महाराजा सूरजमल के दल में शामिल हुई थी जिसका नाम महाराजा सूरजमल ने रामदल सेना रखा था।
इसके बाद महाराजा सूरजमल के वीर जटवाड़ा सिपाहियों ने लाल दरवाजे के पास शहर के पूर्वी हिस्से, सैयद्द बाड़ा,पँचकुई,अब्दुल्ला नगर, तारक गंज व बिजल मस्जिद के आस पास के इलाकों,चुनरिया,वकिलपुरा पर कब्जा कर लिया। अब पुरानी दिल्ली का ज्यादातर हिस्सा जाटो के कब्जे में था भगवा हर जगह छा रहा था। महाराजा सूरजमल के वीर सिपाही गिरिराज महाराज का जयकारा लगाते हुए दिल्ली की गलियों में राजा की तरह घूम रहे थे। जहां भी मुगल समर्थित मुस्लिम व्यापारी, सैनिक दिखाई दिया वहीं उसका काम तमाम कर दिया गया।
लोगो का खून चूसकर बनाई गई बड़ी बड़ी हवेलियों को तोड़ दिया गया व उनमें जितना भी माल था वह कब्जे में करके सेना के गरीब सैनिको में बांट दिया गया।

पूरे शहर को आतंकित करके तहलका मचा दिया गया। बहुत से मुगल व्यापारी व कर्मचारी मौका देखकर दिल्ली से भाग रहे थे।उनमे से कईयो को जटवाड़ा सिपाहियों ने कब्जे में ले लिया।
उस समय दिल्ली में सफदरजंग की सेना के शिया मुस्लिमो को छोड़कर ऐसा कोई मुस्लिम नहीं था जिसका कलेजा डर के मारे जोर जोर से न धड़क रहा हो।और यह डर जरूरी है।

पुरानी दिल्ली में महाराजा सूरजमल के इस तांडव को देखकर शहंशाह कांपने लग गया था। उसने तुरंत अपने वजीर की छुट्टी कर दी व इन्तिजाम उद दौला को नया वजीर नियुक्त किया।

अहमद शाह ने नारा दिया कि "सुरजमल दिल्ली में है और इस्लाम खतरे में है"
उसने सभी सुन्नी मुस्लिमो को अपने पक्ष में कर लिया व धर्मगुरुओं को भी यह नारा लगाने को कहा कि इस्लाम खतरे में है इन निर्दयी जाटो को सबक सिखाओ।

इस तरह महाराजा सूरजमल ने पुरानी दिल्ली के बहुत से हिस्सो पर कब्जा कर लिया व इस्लाम उनकव देखकर खतरे में आ गया। इसी खौफ भरे दिन को मुगलों के इत्तिहास में में जाटगर्दी के नाम से जाना जाता है।
और इसी दिन जनता का खून चूसने वाले मुगलो की हवेलियां तोड़ने व उनके ऊपर तांडव करने और उनके धन को छीनकर गरीब सैनिको को बांटने को मुगलों की नाजयज औलाद वामपंथी इत्तिहासकर दिल्ली की लूट कहते हैं।

दिल्ली में अलग अलग जगह युद्ध,वीरों के बलिदान

पुरानी दिल्ली के महत्वपूर्ण हिस्सो पर कब्जा करने के बाद मुगल शहंशाह काफी बौखला गया था उसने इस्लाम खतरे में है क्योंकि सुरजमल दिल्ली में है यह कहकर अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश की।
साथ ही उसने महाराजा सूरजमल को दूत भेजकर दरबार मे भारी सम्मान जागीरें आदि का वादा करके लोभ में लाने की कोशिश की लेकिन हिन्दुआ सम्राट ने शहंशाह के लिये कहा कि कायरता को लोभ लालच से छुपाना छोड़ दो अहमद शाह,अगर बाजुओं में दम है तो मैदान में आकर सीधे लड़ो।
फिर 17 मई को महाराजा सूरजमल ने मुगलो को गाजर मूली की तरह काटकर फिरोजशाह कोटला किले पर कब्जा कर लिया।मुगल सेना ने किले पर तोपें चढ़ा दी व गोले फेंके लेकिन हिन्दू वीर जाट अपनी जगह पर अडिग खड़े रहे और धीरे धीरे मुगलिया सेना को खत्म करने लग गए और हिन्दू वीर सेना के सामने मुगल नहीं टिक सके।

इसी बीच छोटे मोटे हमले चलते रहे।12 जून को ईदगाह के ब
पास एक मुठभेड़ हुई। निहत्थे हिन्दू सैनिकों पर मुगलो ने अच्चानक हमला कर दिया।इस युद्ध मे कई हिन्दू वीर जाट सैनिक शहीद हुए।
14 जून को तालकटोरा की लड़ाई हुई जिसमें मुगलों की बक्कल सी उतार दी गयी।इस युद्ध मे महाराजा सूरजमल के एक वीर उपसेनापति राजेंद्रगिरी गौसाई शहीद हो गए जिससे बहुत बड़ा झटका जाट सेना को लगा। लेकिन मुगलों की सेना इससे भी ज्यादा हिल चुकी थी।यहां एक वीर सेनापति सुरतिराम जी भी शहीद हुए।

तालकटोरा लड़ाई को भले ही जीत लिया गया हो लेकिन यह बहुत बड़ा झटका था।सफदरजंग की सेना के बहुत से सैनिक व उसके रिश्तेदार महाराजा सूरजमल को छोड़कर शहंशाह की सेना में चले गए।

शनशाह ने राजा देवी दत्त और रामनाथ को महाराजा सूरजमल से शांति वार्ता व सन्धि के लिए भेजा लेकिन यह असफल रही। दिल्ली का मुगल बादशाह थर्रा रहा था कि यह किस मिट्टी का बना हुआ है?

इसी बीच एक जुलाई को एक घमासान युद्ध हुआ जिसमें तोपखाने को बड़े स्तर पर प्रयुक्त किया गया।शहीद सुरतिराम का भाई जाट बख्शी गौकुलराम अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता था और इस सेना में वह हत्यारा भी था। गौकुलराम ने क्रुद्ध होकर जाट सेना के साथ मुगलो पर हमला कर दिया। इस भयंकर युद्ध मे मुगलो के पांव उखेड़ दिए।मुगल भाग खड़े हुए लेकिन गौकुलराम को एक गोला लगा जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया। महाराजा सूरजमल ने उसे सम्भाल उसके अंतिम शब्द यही थे कि महाराज जी उनका पीछा करो वे बचने नहीं चाहिए। महाराजा सूरजमल को अपने वीर बक्शी की मृत्यु का बहुत धक्का लगा उन्होंने बिजली से वेग से मुगलो का पीछा किया व दोनो वीरों की शहादत के जिम्मेदार दुष्टो व अनेकों मुगल सैनिको को काटकर फेंक दिया।

फिर महाराजा सूरजमल ने सफदरजंग को कहा कि हमें शत्रु को खुले में सीधे आमने सामने भिड़ने के लिए  मजबूर किया जाए। इसलिए रणनीति के तहत महाराजा सूरजमल 16 जुलाई को वीर भूमि तिलपत पहुंच गए।
तिलपत वहीं वीर भूमि है जहां पर वीर गौकुला के नेतृत्व में धर्म रक्षा हेतु औरँगेजेब के खिलाफ लड़ते हुए हजारों जाट शहीद हुए थे।

इसी बीच मुगलों की रूहेला फौज ने दिल्ली के पास के कुछ इलाकों में रात्रि को आम नागरिकों पर हमला किया व धन दौलत लूटी और कई औरतों का अपमान किया।

इस पर हिंदुआ सम्राट महाराजा सूरजमल क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने बेटे वीर जवाहर सिंह, बल्लभगढ के राजा बलराम सिंह व उनके साथ ही राज गुजर को रुहेलों को दंड देने के लिए भेजा।महाराजा जवाहर सिंह ने रुहेलों के किले गढ़ी मैदान पर हमला कर दिया।एक लंबी व भीषण लड़ाई छिड़ गई। रुहेले मुल्लो को गाजर मूली की तरह काट दिया गया।सिर्फ वे ही बचे जो युद्ध के बीच मे ही मौका देखकर भाग निकले थे।इस तरह महाराज जवाहर सिह ने हिन्दुओ के अपमान का बदला लिया।

मुगलिया सल्तनत हिल गयी थी लेकिन इसी बीच 2000 जेटा गुजर व 4000 मराठे मुगलो के पक्ष में आ गए। मुगलो ने उन्हें लड़ने के लिए पैसा देने का वादा किया था।

लेकिन अब भी महाराजा सूरजमल ने जरा भी चिंता नहीं की।
30 जुलाई रमजान के दिन महाराजा सूरजमल व शाही सेना के बीच झड़प हुई लेकिन अंततः मुगलो को ही भागना पड़ा।रमजान की नमाज उनके भाग में नहीं रहने दी गई।
इसी तरह कई जगह छिटपुट लड़ाई चली रही।19 जुलाई को जाट सेनापति शिवसिंह व मुगल सेना समर्थित मराठे आमने सामने हो गए।एक दिशन युद्ध हुआ बहुत से जाट व मराठे मारे गए। हिन्दू वीर शिवसिंह अपनी धर्मरक्षा पर अडिग रहे उनके पांव में एक भाला लग गया जिसके कारण वे घायल हो गए। युद्ध अनिर्णायक रहा।रात्रि होते ही युद्ध समाप्त हो गया हिन्दू वीर जाट व मुगल समर्थित मराठे अपने अपने शिविरों में चले गए।
शिवसिंह का यह घाव संक्रमित हो गया जिस कारण उनकी मृत्यु हो गयी।

फिर 5-6 सितंबर को 5000 जटवाड़ा सिपाही फरीदाबाद में मुगलो से भिड़ गए। मुगलिया सेना को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।मुगलो की रसद का मार्ग काट दिया गया। हालांकि इस कार्यवाही में वीर जाट सरदार मोहकम सिंह जी शहीद हो गए।

इसके बाद मुगलों का सेनापति इमाद बुरी तरह से घबरा गया था उसने होल्कर व शिंदे से सहायता मांगी व उन्हें 1 करोड़ रुपए व अवध और इलाहाबाद की सूबेदारी देने का वादा किया।इससे मुगलों की ताकत और बढ़ गयी।

तगलकाबाद के यमुना तट पर भी मराठों व जाटों के बीच एक भयंकर युद्ध हुआ।यह ययध लंबा चला लेकिन अंत मे मुगल समर्थित मराठों को ही पीछे हटना पड़ा।
यहां महाराजा सूरजमल के वीर पुरोहित घमंडीराम(ब्राह्मण) जी घायल हो गए थे। महाराजा सूरजमल स्वयं उन्हें अपने घोड़े पर बैठाकर शिविर में लेकर गए व वहां उपचार शुरू करवाया।

दिल्ली की तरफ से फिर समझौते के लिए निमंत्रण आया लेकिन विफल रहा।

इस समय तक महाराजा सूरजमल दिल्ली के बहुत से हिस्सों पर काबिज थे लेकिन अब मुगलों के सेनापति इमाद की शक्ति बढ़ती जा रही थी।उसकी सेना की संख्या तेजी से बढ़ रही थी।जिसकी चिंता महाराजा सूरजमल को ही नहीं बल्की मुगल शंहशाह अहमद शाह को भी हो रही थी। अब मुगल बादशाह को लग रहा था कि अगर सुरजमल से पीछा छूट गया तो इमाद से कौन बचाएगा उसे डर था कि कहीं इमाद बाद में विद्रोह न कर  दे व स्वयं राजा ना बन जाये।
अब मुगल बादशाह को सुरजमल के अलावा इमाद का भी भविष्य में डर था।
महाराजा सूरजमल की सेना सशक्त थी लेकिन अब इमाद की सेना संख्या में इतनी हो गयी थी के सशक्ति से भी काम न चलना था।

कायर मुगल बादशाह ने जयपुर के महाराजा माधो सिंह कच्छवाहा को सन्धि करवने के लिए बुलाया।

अंतिम महान युद्ध
आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें- महाराजा सूरजमल की दिल्ली विजयगाथा -भाग 2



Sunday, 29 April 2018

आजाद हिंद सरकार के संस्थापक राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी का संक्षिप्त जीवन परिचय

आजाद हिंद सरकार के संस्थापक महान स्वतन्त्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह(1 दिसम्बर 1886-29 अप्रैल1979)

Krantikari raja mahender pratap singh
राजा महेंद्र प्रताप सिंह
आजाद हिंद सरकार के संस्थापक महान स्वतन्त्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह(1 दिसम्बर 1886-29 अप्रैल1979)

राजा महेंद्र प्रताप का जन्म मुरसान के राजा बहादुर घनश्याम सिंह के यहाँ खड्ग सिंह के रूप में हुआ।
बाद में उन्हें हाथरस के राजा हरिनारायण सिंह ने गोद ले लिया व उनका नाम महेंद्र प्रताप रखा।

उन्होने निर्बल समाचार पत्र की स्थापना की व भारतीयों में स्वतन्त्रता के प्रति जागरूकता लाने का काम किया।

वे विदेश गए कई देशों से भारत की स्वतंत्रता के लिए सहयोग मांगा और इसके बाद काबुल अफगानिस्तान में देश की प्रथम आजाद हिंद सरकार की स्थापना की। 28 साल बाद इन्ही की तरह नेताजी ने आजाद हिंद सरकार बनाई थी।

अंग्रेजों ने इनके #सिर  पर इनमे रख दिया था व इसके बाद उनका राज्य हड़प लिया था।

जापान ने उन्हें मार्को पोलो, जर्मनी ने ऑर्डर ऑफ रेड ईगल की उपाधि दी थी। वे चीन की संसद में भाषण देने वाले पहले भारतीय थे।
वे दलाई लामा से भी मिले थे।
उन्होंने ग़दर पार्टी के साथ मिलकर भी आजादी के लिए कार्य किया था।

उन्होंने जींद पटियाला नाभा आदि रियासतों से होकर आक्रमण करके अंग्रेजो से देश को आजाद करने की योजना बनाई लेकिन यह योजना सफल न हो सकी।

वे विश्वयुद्ध में अंग्रेजो का साथ देने के विरुद्ध थे और उन्होंने इस पर गांधी जी का विरोध किया।

वे लेनिन से मिलने भही पहुंचे लेकिन लेनिन ने कोई सहायता करने से मना कर दिया था।

वे 1920 से 1946 तक बहुत से देशों में पहुँचे व भारतीयों पर हो रहे अत्याचार के बारे में विश्व को जागृत किया।
उन्होंने विश्व मैत्री संघ की स्थापना की,उसी तर्ज पर आज uno बनने की शुरुआत हुई थी।

वे 32 सालों तक देश के लिए अपना परिवार छोड़कर दुनिया भर की खाक छानते रहे।
जब वे वापिस भारत पहुंचे तो सरदार पटेल जी की बेटी मणिकाबेन उन्हें हवाई अड्डे पर लेने पहुंची थी।

1952 में उन्हें नोबल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।

1909 में वृन्दावन में प्रेम महाविद्यालय की स्थापना की जो तकनीकी शिक्षा के लिए भारत में प्रथम केन्द्र था। मदनमोहन मालवीय इसके उद्धाटन समारोह में उपस्थित रहे। ट्रस्ट का निर्माण हुआ-अपने पांच गाँव, वृन्दावन का राजमहल और चल संपत्ति का दान दिया। राजा साहब श्रीकृष्ण भक्त थे उन्ही के नाम पर उन्होंने देश का यह प्रथम तकनीकी प्रेम महाविद्दालय खोला था।उन्होंने अपनी आधी सम्पति इस विद्यालय को दान कर दी थी।

बनारस हिंदू विश्वद्यालय, अलीगढ़ विद्द्यालय, #कायस्थ पाठशाला के लिए जमीन दान में दी। हिन्दू विश्वविद्यालय के बोर्ड के #सदस्य भी रहे।

उनकी दृष्टि विशाल थी। वे जाति, वर्ग, रंग, देश आदि के द्वारा मानवता को विभक्त करना घोर अन्याय, पाप और अत्याचार मानते थे। ब्राह्मण-भंगी को भेद बुद्धि से देखने के पक्ष में नहीं थे।

वृन्दावन में ही एक विशाल फलवाले उद्यान को जो 80 एकड़ में था, 1911 में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश को दान में दे दिया। जिसमें आर्य समाज गुरुकुल है और राष्ट्रीय विश्वविद्यालय भी है।

मथुरा में किसानों के लिए बैंक खोला, अपने राज्य के गांवों में प्रारंभिक पाठशालाएं खुलवाई।

उनकी राष्ट्रवादी सोच के कारण कांग्रेस के नेता उन पर RSS का एजेंट होने का आरोप लगाते रहते थे।

उन्होंने चुनावों में बड़े बड़े दिग्गजों को धूल चटा दी थी।
उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार होते हुए भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जमानत जब्त करवा दी थी।

उन्होंने छुआछूत को कम करने के लिए दलितों के साथ एक राजा होते  हुए भी खाना खाया जो उस समय एक असामान्य बात थी।उन्होके चर्मकार समाज को जाटव की उपाधि दी थी।

उन्होंने अपनी सारी संपत्ति देश और शिक्षा के लिए दान कर दी थी।
अपनी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी अपने भाषण में इनको नमन किया था।

ऐसे महान दानवीर स्वतन्त्रता सेनानी राष्ट्रवादी समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी को कोटि कोटि नमन।

Monday, 8 January 2018

1857 की क्रांति के सिरमौर राजा नाहर सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी गौरवगाथा

शहीद राजा नाहर सिंह की गौरवगाथा
राजा नाहर सिंह
राजा नाहर सिंह

जन्म व बचपन
राजा नाहर सिंह का जन्म 6 अप्रैल 1821 को बल्लभगढ नरेश राजा रामसिंह के घर हुआ था।वे हिन्दू धर्म रक्षक महान यौद्धा राजा बलराम सिंह की सातवीं पीढ़ी में पैदा हुए थे।उनकी माता का नाम बसन्त कौर था जो कुचेसर हिन्दू जाट रियासत की राजकुमारी थी।उनके माता पिता बहुत ही धार्मिक थे।
उनके छोटे भाई का नाम रणजीत सिंह था।जो बाद में अपने नाना की उत्तर प्रदेश में साहनपुर की कुचेसर रियासत के राजा हुए।

बालक नाहर सिंह का जन्म गोगा जी की पूजा के बाद हुआ था इसलिए प्रजा उन्हें गोगा जी का अवतार मानती थी।

दस वर्ष की अवस्था तक राजा नाहर सिंह ने शास्त्रों का काफी अध्ययन कर लिया था।उन्हे रामायण के लक्ष्मण व महाभारत के अर्जुन बहुत प्रिय पात्र लगते थे।
नाहर सिंह को राज पाठशाला में पण्डित कुलकर्णी जी द्वारा शिक्षा दी गयी थी।
15 वर्ष की उम्र पूरी करते करते नाहर सिंह शस्त्र विद्या में निपुण हो गए थे।सेनापति जोधा सिंह ने उन्हें घुड़सवारी, तीरंदाजी, तैराकी, भाला, तलवार आदि की शिक्षा दी।
राजा नाहर सिंह सुंदर व फुर्तीला नौजवान था।उनकी बड़ी बड़ी आंखे व चौड़े कंधे थे।और वह पारंपरिक भारतीय पगड़ी पहनता था जिस पर हीरे जवाहरात भी जड़े रहते थे और शानदार मूंछे रखते थे।

कैसे_पड़ा_नाहर_सिंह_नाम

राजा साहब के बचपन का नाम नर सिंह था।

एक बार जब वे अपने अंगरक्षकों के साथ शिकार खेलने गये थे तो एक शेर ने उन पर हमला कर दिया था।वह आदमखोर शेर था जिसके कारण कई दुर्घटनाएं घट चुकी है।
काफी दाव पेंच खेलने के बाद युवराज ने शेर को मार गिराया।

लेकिन इस खतरनाक प्रयास में इनके एक अंगरक्षक वीर हरचंद सिंह गुर्जर शेर से लड़ते हुए अपनी जान गंवा बैठे।

तब उनकी माता बसन्त कौर ने उनका नाम नर सिंह से नाहर सिंह रख दिया।
इस समय राजा नाहर सिंह जी की आयु मात्र 15 से 16 वर्ष थी।

और उस स्थान पर वीर हरचंद के नाम पर गांव #हरचंदपुर बसा दिया जो आज भी बल्लभगढ से सोहना जाने वाले मार्ग पर पड़ता है।

राज तिलक
नाहर सिंह जी की राह आसान नहीं रही जब वे 9 साल के थे तब ही 1829 में उनके पिता राजा रामसिंह की म्रत्यु हो गयी थी।
उसके बाद उनकी उम्र कम होने के कारण उनके मामा नवल किशोर जी ने संभाला।
1835 में 15 साल की उम्र में उनकी शादी कपूरथला राजघराने की राजकुमारी रघुबीर कौर से हुई थी।(कुछ जगह कंवल कौर भी लिखा मिला है इसमें थोड़ा रिसर्च की जरूरत है)

1836 में नवल किशोर ने उनकी अल्पायु का फायदा उठाकर उनकी मोहर के साथ मनमानी शुरू कर दी।मामा के कुप्रबन्धो से बहुत सा पैसा बर्बाद हो गया था। नाहर सिंह ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी वह बहुत सा काम खुद सम्भालना शुरू कर दिया।
20 जनवरी 1839 को बसन्त पंचमी के दिन 18 वओर्ष की आयु में उन्होंने खुद राज्य की बागडोर सम्भाल ली। पण्डित नारायण सिंह और गुरु पण्डित कुलकर्णी ने उनका विधिपूर्वक राज तिलक किया।

बहादुर_शाह_जफर_पर_राजा_नाहर_सिंह_का_गुस्सा-

उनके खजाने में उनके मुख्य अधिकारियों ने भरस्टाचार किया व 11 लाख 25 हजार का गबन कर दिया जिसमे से अकेले हकीम अब्दुल हक ने 10 लाख रुपये हड़प लिए थे।
जब नाहर सिंह को यह पता चला तो उससे पहले ही वे अधिकारी दिल्ली भाग गए थे।

राजा नाहर सिंह के खजाने में गड़बड़ करने वालो को मुगल शासक ने शरण दी। और बल्लभगढ दिल्ली के बीच के व्यापार मार्ग को बन्द करवा दिया।

 इससे नाहर सिंह बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने गढ़ गंगा के मेले के दिन मुगल शासक के खिलाफ विद्रोह करने का निश्चय कर लिया था।
लेकिन उनके राज पुरोहित पण्डित नारायण सिंह व अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि खजाने में पैसा कम है ऊपर से अंग्रेज भी इसी ताक में है तो उन्हें संयम रखना चाहिए।
फिर उन्होंने अपने राज्य की प्रगति पर ध्यान दिया व उसे समृद्ध बनाया।

क्रांति_की_शुरुआत व जफर का साथ

1856 में देश मे विद्रोह के हालात बनने लगे और उन्होंने भी क्रांति करने का फैसला किया।
उधर अंग्रेजो के खतरे के कारण बहादुर शाह जफर की अखड़ भी ढीली पड़ गयी थी इसलिए उसे नाहर सिंह बहुत प्यारा लगने लगा था।

नाहर सिंह ने भी सोचा कि दो दुश्मन पालना ठीक नहीं होगा इसलिए उन्होंने बहादुरशाह जफर का बढ़ा हुआ हाथ थाम लिया।
1857_की_क्रांति_को_जगाने_में_नाहर_सिंह_जी_का_योगदान-
नाहर सिंह ने बल्लभगढ के शिव मंदिर में कसम खाई थी कि वे अपनी अंतिम सांस तक अपने देश के दुश्मन अंग्रेजों से लड़ेंगे।नाहर सिंह ने अपनी रियासत के सभी लोगो मे क्रांति की भावना जगा दी।

उन्होंने अपने राज्य के अलीपुर गांव में पंचायत करके अंग्रेजो के बल्लभगढ में बिना इजाजत घुसने पर प्रतिबंध लगवा दिया था।

जब 1857 में क्रांतिकारियों की बैठक हुई थी तो उसमे राजा नाहर सिंह वहां मौजूद थे।

उन्होंने आस पास के राजा व नवाबो को क्रांति से जोड़ा व उन्हें अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाया।

बहादुर शाह जफर ने उन्हें दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर क्रांति का सिरमौर बनाया था।

क्रांतिकारियों_की_मदद
उन्होंने अपने राज्य में ऐलान करवा दिया था कि कोई भी अंग्रेज विरोधी सेना या क्रांतिकारी आये तो उनसे किसी भी समान के पैसे न लिए जाए उसका खर्चा वह खुद दे देंगे।

उन्होंने हर तरह की क्रांति सेना को समर्थन व हथियार से सहायता की।व भोजन का प्रबंध कराया।
मंगल पांडे के गोली चलाने के बाद तिथि पूर्व ही क्रांति शुरू हो गयी नाहर सिंह का राज्य क्रांतिकारियों व अंग्रेजो से बचने के लिए शरण का गढ़ बन गया था।

नाहर_सिंह_की_बेटी_की_शादी
नाहर सिंह की बेटी की शादी फरीदकोट रियासत के राजकुमार विक्रम सिंह से 17 मई को फिक्स की गई थी।
लेकिन इस स्तिथि में या तो शादी हो सकती थी या क्रांति।

इसलिए उन्होंने ऐसे माहौल में इस प्रोग्राम को भव्य न बनाकर उन्होंने राजकुमार विक्रम सिंह की सोने की तलवार मंगवाकर उससे राजकुमारी की शादी की रस्म को पूरा कर दिया।
उनकी एक लड़की की शादी शेर ए पंजब महाराजा रणजीत सिंह के परिवार में क्रांतिकारी ठाकुर सिंह सन्धावालिया के साथ हुई थी।

मंगल_पांडे_की_बटालियन_के_सैनिको_को_शरण

मंगल पांडे की बटालियन में ज्यादातर ब्राह्मण थे व कुछ अन्य जातियों के भी थे। उन सबने मंगल पांडे के पकड़े जाने पर विद्रोह स्वरूप अंग्रेजी सेना छोड़ दी जिससे अंग्रेज उन्हें ढूंढ ढूंढ कर मारने लगे।

तो वे सब नाहर सिंह की शरण मे आ गए नाहर सिंह ने उन्हें अलग अलग गांवों में बसाया। हर गांव में 2-2, 4-4 परिवार बसाए ताकि अंग्रेजो का हमला हो तो भी सब एक साथ उनके हाथ न लगे।
उनमे से क्रान्तिमय युवकों ने नाहर सिंह की सेना जॉइन कर ली।

अंग्रेजों_से_युद्ध_व_दिल्ली_बल्लभगढ_की_सुरक्षा

फिर दिल्ली में क्रांतिकारियों का विद्रोह हुआ जिसम नाहर सिंह अपनी सेना समेत कूद पड़े व अंग्रेजो को काट फेंका।

इसके बाद उन्होंने पलवल व  फतेहपुर से भी अंग्रेजो को खदेड़कर वहां अपना अधिकार जमा लिया।
हिंडन के युद्ध मे भी नाहर सिंह ने अपनी सेना भेजी थी।

उन्होंने पलवल फतेहपुर पाली कस्बों में थाने खोल लिए व दिल्ली से मथुरा तक गस्त करने लगे।
इस समय नाहर सिंह ने अंग्रेजो तक आने वाले गोला बारूद व युद्ध साम्रग्री आदि का मटियामेट करते रहे।

फिर अंग्रेजो ने बल्लभगढ पर आक्रमण कर दिया बल्लभगढ के समीप ही इस युद्ध मे इतने अंग्रेज मारे गये थे कि वहां स्तिथ एक तालाब का रंग अंग्रेजो के खून से लाल हो गया था। और उसका नाम लाल तालाब पड़ गया था।

फिर दिल्ली में उनकी जेरूरत महसूस हुई जफर ने उन्हें प्रार्थना करके बुलाया।इस बीच बल्लभगढ में सैनिको की कमान सेनापति गुलाब सिंह सैनी के हाथ मे रही।उन्होंने भी बड़ी वीरता से बल्लभगढ की अंग्रेजो से रक्षा करी।

उधर राजा नाहर सिंह दिल्ली को सम्भाले गए थे।जो भी अंग्रेज दिल्ली की तरफ बढ़ा उसे नाहर सिंह व उनके सैनिको ने चिर दिया।दिल्ली पुलिस की कमान भी उनके हाथ मे ही थी।

अंग्रेज अधिकारी लॉरेंस ने खुद कहा कि जब तक नाहर सिंह के हाथों में कमान है दिल्ली पर विजय असम्भव है।
अंग्रेजो ने नाहर सिंह को दिल्ली से भटकाने के लिए बहुत चालाकियां खेली उन्होंने बल्लभगढ पर आक्रमण कर दिया लेकिन नाहर सिंह हटे नहीं।उनकी गैर मौजूदगी में भी बल्लभगढ के वीरो ने अंग्रेजो को खदेड़ कर भगा दिया।

दिल्ली 134 दिन तक आजाद रही वह नाहर सिंह के बल पर ही थी।

अंग्रेज अधिकारी ने पत्र लिखा कि बल्लभगढ का नरेश iron gate of delhi बना खड़ा है जब तक चीन से हमे हथियार न मिल जाये तब तक इस लोहे की दीवार को तोड़ना नामुमकिन है।
और यही हुआ अंग्रेजो के पास निये आधुनिक हथियार व भारी गोला बारूद पहुंचा।

बहादुर_शाह_जफर_की_गिरफ्तारी

हुआ भी यही 13 सितम्बर को उन्होंने दिली पर आक्रमण किया कश्मीरी गेट के पास जबरदस्त युद्ध चला लेकिन नहर सिंह ने उन्हें घुसने न दिया दूसरी और से भी अंग्रेजो ने आक्रमण किया तो कुछ अंग्रेज सैनिक दिल्ली में आ घुसे।
बहादुर शाह जफर को अपना किला छोड़कर हुमायूं के मकबरे में शरण लेनी पड़ी।
इन परिस्थितियों में नाहर सिंह ने उसे बल्लभगढ चलने को बोला लेकिन बहादुर शाह जफर ने अपने विश्वस्त इलाही बख्श की सलाह पर मना कर दिया।
गद्दार इलाहीबख्श नीचे नीचे अंग्रेजो से मिला हुआ था।
मौका देखकर अंग्रेज सेनापति हडसन ने चुपके से जफर को गिरफ्तार कर लिए।

लेकिन नाहर सिंह थोड़े समय बाद ही अपनी सेना के साथ वहां पहुंच लिया व हडसन को घेर लिया। हडसन ने खतरा भांपकर बहादुर शाह जफर को मारने की धमकी दी।

जिसके कारण नाहर सिंह को पीछे हटना पड़ा क्योंकि बूढा जफर क्रांति का मुख्य चेहरा बना हुआ था उसके मरते ही क्रांतिकारियों के हौसले पस्त हो जाता।

बल्लभगढ_में_फिर_से_अंग्रेजों_का_रक्त_संहार

वे वापिस बल्लभगढ चले गए।यहाँ आते ही उन्होंने यहां आस पास स्तिथ अंग्रेजी सेना पर आक्रमण कर दिया व खून की नालियां बहा दी व अपना किला सुरक्षित किया।

अंग्रेजो_की_धोखेबाजी

दिल्ली को मजबूत करने के बाद अंग्रेजो ने नाहर सिंह से बदला लेनी की सोची लेकिन उन्हें पता था कि नाहर सिंह को सीधी लड़ाई में जितना बहुत मुश्किल है इसलिए उन्होंने एक चाल चली।
बहादुरशाह जफर के विश्वस्त इलाही बख्श के साथ कुछ सैनिक भेज दिए व उन्हें संदेशा दिया कि अंग्रेज बहादुरशाह जफर से सन्धि करना चाहते हैं इसलिए जफर ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण मौके पर आपकी जेरूरत है ।जफर का विश्वस्त आदमी साथ होने के कारण उन्हें शक नहीं हुआ।
और वे अपने सिर्फ 500 सैनिकों के साथ दिल्ली चल दिये।
जब वे बदरपुर से थोड़ा आगे बढ़े थे तो रास्ते मे झाड़ियों में छिपे अंग्रेज सैनिको ने पीछे से हमला कर दिया।
भयंकर युद्ध मे नाहर सिंह के सभी सैनिक शहीद हो गए।
सब वीरता से लडजे लेकिन पीछे से अच्चानक हमले के कारण वे तैयार न थे।
उनके साथ सिर्फ भूरा वाल्मीकि,गुलाब सिंह सैनी ही बचे थे।
जिन्हें अंग्रेजो ने धोखे से बंदी बना लिया।

नाहर_सिंह_पर_दबाव_और_लालच

इसके बाद उन्हें  मटियामहल रखा गया फिर मेटकाफ हॉउस ले जाया गया।
जब उन्हें मेटकाफ हॉउस में रखा गया था तब अंग्रेजो उन्हें अपनी तरफ मिलाने का प्रयास किया था।लेकिन स्वाभिमानी राजा ने साफ कहा था  "देश के शत्रुओं के आगे झुकना मैन सीखा नहीं।"
कुछ दिन बाद हडसन ने भी 36 वर्षीय राजा की लुभावनी छवि देखकर दयाभाव से कहा था कि नाहर सिंह जी मैं आपको फांसी से बचा सकता हूँ। थोडा से झुक जाओ।

लेकिन नाहर सिंह दोबारा भी तेजस्वी स्वर में क़हा कि गौरे मेरे देश के शत्रु हैं इसलिए मेरे नही शत्रु हैं।उनसे क्षमा कदापि नहीं मांग सकता।...लाख नाहर सिंह कल फिर पैदा होंगे।

अंग्रेजो ने महाराजा फरीदकोट जो नाहर सिंह के सम्बधी थे व अंग्रेजो की तरफ से उनसे भी दबाव बनवाया लेकिन लाख प्रयत्न के बाद भी नाहर टस से मस न हुआ।

फांसी

फिर उन पर मुकदमा चला व उन्हें 2 जनवरी 1858 को फांसी की सजा सुनाई गई।

उसके बाद 9 जनवरी को दिल्ली के चांदनी चौक पर उन्हें फांसी दी गयी थी। व अपने प्रिय राजा को सुनने के लिये जनता सामने खड़ी थी।
उस समय तक नाहर सिंह का कोई पुत्र नहीं था। उनकी पत्नी गर्भवती थी।जिसने बाद में एक पुत्र को जन्म दिया था।

फांसी के समय लोग एक ही नारा लगा रहे थे-
"मथुरा से दिल्ली तक नाहर सारे तेरे लाल
चढजा फांसी पर सब भली करेंगे भगवान"

नाहर सिंह से गौरों ने  अंतिम इच्छा पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं गौरों से कुछ मांगकर अपना स्वाभिमान नहीं गिराउंगा मैं तो बस जनता से कुछ कहना चाहता हूं फिर उन्होंने जनता को कुछ सन्देश देने को कहा। दुभाषिये के ट्रांसलेट करते ही गौरों ने असमर्थता जताई। तो नाहर सिंह ने खुद ही ऊँचे स्वर में कहा "कि मेरे देशवासियों जो लौ जलाई है उसे मत बुझने देना,लाख नाहर सिंह कल फिर पैदा हो जाएंगे"

इसके बाद हर तरफ से जय नाहर सिंह जय राजा नाहर सिंह की आवाज आने लगी।
फिर उन्होंने खुशी खुशी फांसी के फंदे को चूम लिया।

उनके साथ गुलाब सिंह सैनी भूरा वाल्मीकि व खुशाल सिंह को भी फांसी दी गयी।
इस तरह हंसते हंसते देश की खातिर एक राजा व उनके वीर सैनिको ने अपना राज प्राण सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

चौधरी जयदीप सिंह नैन

Wednesday, 13 December 2017

वीर गौकुला जी की बहन हिन्दू वीरांगना भंवरी कौर जी की वीर गाथा


भँवर कौर, हिन्दू, वीरांगना, जाट, क्षत्राणी, औरंगजेब, युद्ध क्षत्राणी शहीद भंवरी कौर जी बृज बाला शहीद क्षत्राणी भंवरी कौर अमर शहीद गोकुल सिंह की बहिन थी. 

भंवर कौर का मुग़ल सैनिकों से मुकाबला पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंसार १६६९ के श्रावण मास की हरयाली तीज के दिन शिखन खां ने घुड़सवारों तथा अंगरक्षकों के साथ तिलपत से बाहर गाँव के पास बाग़ को घेर लिया. भंवर कौर अपनी पूर्ण यौवनावस्था में थी, दायित्व और वीरत्व के संस्कार उसे विरासत में मिले थे. अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण वह अन्य सहेलियों से सर्वोपरि लग रही थी. गाँव से बाहर बाग़ में झूले पड़े हुए थे और मीठी सुरीली आवाज में सखियाँ मल्हार गाने लगी. वे झोटा दे रही थी और मस्ती में ठिठोली और अठखेलियाँ कर रही थी. शिखन खान, कल्पना और वासना से बेहद पीड़ित हो रहा था. वह बेकाबू मन को न रोक सका और अनायास ही लड़कियों के झुंड के पास पहुँचा. उसके साथियों ने लड़कियों पर झपट्टा मरकर उन्हें हतास करना चाह परन्तु वीर बालाएँ इन अजूबे वेशधारियों से न तो भयभीत हुई और न भागी. शिखन खान ने जैसे ही भंवर कौर की और कुदृष्टि से हाथ बढ़ाना चाहा तो

उस बृज बाला ने कहा - "ठहर जा, गीदड़, कुत्ते, हरामी, तेरी शामत तुझे यहाँ ले आई है. मेरी और हाथ बढ़ने का मतलब बर्रों के छाते में हाथ डालना होगा". भंवर कौर की दहाड़ से शिखन खां बेहयाई से हंसा और कहा कि "ऐ जाने मन, तू जितनी ऊपर से सुंदर दिखती है उतनी ही अन्दर से गर्म मिजाज मालूम पड़ती है. तू यहाँ इन गवारों के बीच रहने लायक नही है तुझे तो महलों में होना चाहिए". "बेहूदे, बदतमीज़ तेरी बहन बेटी नहीं है क्या? यदि तेरी बहन बेटी है तो उसे ले आ उसे मैं अपनी भाभी रानी बना लूंगी." भंवर कौर की गर्जना से शिखन खां और चिढ़ गया. वह आगे कुछ कर पाता इससे पहले ही भंवर कौर ने झूला उतारकर उसकी रस्सी में पटली बाँध कर गोफन की तरह घुमाते हुए शिखन खां की और फेंकी जो कि उसके सर में लगी- इसके लगते ही वह बुरी तरह हड़बड़ा गया. उसने अपनी अन्य सखियों को इन घुड़सवारों से मुकाबला करने को ललकारा.

 भंवर कौर और सखियाँ आनन-फानन में पटली और झूले वाली रस्सियों से सुसज्जित हो गयी. मुग़ल सैनिक इन वीरांगनाओं के निश्चय को नहीं जान पाए. भंवर कौर ने दाहिने हाथ से रस्सी घुमाकर एक सैनिक के गले पर फैंक दी. रस्सी गले के चारों और लिपट गयी. भंवर कौर ने जोर से झटका मारा और सैनिक घोड़े से नीचे धड़ाम से आ गिरा. भंवर कौर की दूसरी सखी ने पटली से वार किया. सिपाही अर्धम्रत निढाल हो गया. भंवर कौर ने बिजली जैसी चपलता से सैनिक की तलवार अपने काबू में की और एक ही वार से मुग़ल सैनिक का धड़ और सिर अलग हो गए. यही क्रम चलता रहा. इस तरह कई सिपाही मौत के शिकार हुई.

वीरांगनाओं का यह रणचातुर्य देख शिखन खां पहले तो दहल गया किंतु अविलम्ब क्रोधित हो भंवर कौर की और झपटा. भंवर कौर पहले से तैयार थी. शिफन खां ने तलवार से वार किया. भंवर कौर ने पटली आगे कर उसे ढाल का काम लिया. वार बेकार हो गया. भंवर कौर ने विद्युत-वेग से पलट कर वार किया. चालाक शिखन खां स्वयं तो बच गया किंतु उसका घोडा घायल हो गया. बाग़ के मध्य घमासान होने लगा. वीरांगनाओं ने अबतक कई घुड़सवारों को रस्सी से निचे गिराया और मौत के घाट उतार दिया. खिसियाए सैनिक इन अबलाओं पर करारे प्रहार करने लगे. वीरांगनाएं भी कट-कट कर धरासाई होने लगी. चतुर भंवर कौर ने शिखन खां के घायल घोडे पर एक और वार किया. घोडा चित्कार कर उठा और घायल घोड़ा शिखन खां को लेकर भाग खड़ा हुआ.

शिखन खां को भागते देख अन्य सैनिकों के पैर भी उखड गए. भागते सैनिकों पर उत्साहित वीरांगनाओं ने तेज और लंबे प्रहार किए. किसी कवि ने ठीक ही कहा है: अबलाएं करती थी श्रृंगार, वे बनी सिंहनी क्षत्राणी सुझा केवल श्रृंगार नहीं, तलवार धार में था पानी, कितने ही यवनों को काटा, जैसे हो फसल को काट रहीं, रण चंडी बनकर देखो वैरी रक्त को चाट रहीं भंवर कौर ने भागते हुई दो सैनिकों को धराशाई कर दिया. भंवर कौर अतिउत्साह में थी. अपनी सुरक्षा का ध्यान कम हो गया. तभी एक भागते सैनिक ने बंदूक दागी जो भंवर कौर का सीना चीरती हुई पार कर गयी. बृज वीरांगना भंवर कौर शहीद हो गयी. इस लड़ाई में 17 मुग़ल सैनिक मारे गए. भंवर कौर सहित 11 बहनें शहीद हुई. 

गढ़ी तिलपत में समाचार पहुँचा और गाँववासी बाग़ में पहुँच गए. बाग में आतताई मुग़ल सैनिकों और वीरांगनाओं की लाशें छितरी पड़ी थी. हरयाली तीज का त्यौहार शोक में बदल गया. दिवंगत वीरांगनाओं का दाह संस्कार सामूहिक रूप से बाग़ के मध्य में कर दिया गया. प्रति वर्ष हरयाली तीज पर इन शहीद वीरांगनाओं की स्मृति में शहीद मेला लगाने का गाँव-गाँव में निश्चय हुआ. यह परम्परा आज भी बृज क्षेत्र के गांवों में चल रही है।
अमर शहीद वीर गौकुलावीर, गौकुला, जाट, युद्ध, ब्रज, हिन्दू,  तिलपत की लड़ाई, क्षत्रिय

Tuesday, 12 December 2017

1857 के शहीद राजा अमानी सिंह

वीर शिरोमणि शहीद राजा अमानी सिंह(1857)
राजा, अमानी, सिंह, जाट, क्रांतिकारी, शहीद, 1857, अंग्रेज

राजा अमानी सिंह का जन्म अलीगढ़ के गहलौं गांव में हुआ था।वे लगसमा जाट रियासत के राजा थे।वे क्षत्रियो की ठकुरैल वंश में पैदा हुए थे।ठकुरैल गोत्र काकराणा की एक शाखा है।अलीगढ़ के बहुत से क्षेत्र पर उनका स्वतन्त्र राज था।
वे कुश्ती,घुड़सवारी,दोनों हाथों से तलवार चलाने व भाला चलाने में माहिर थे।
उनकी घोड़ी की वीरता के किस्से भी अलीगढ़ के देहातों में सुने जा सकते हैं।कहते हैं युद्ध मे घोड़ी भी दुश्मनों को अपनी टापों से कुचल देती थी।
1857 में ब्रिटिशों के साथ युद्ध हुआ।ब्रिटिशों ने इन पर हमला किया घमासान युद्ध हुआ ब्रिटीशियन्स की हार हुई उन्होंने इगलास लगसमा खैरा और कोइल तहसील पर कब्जा कर लिया व उनकी आर्मी ने अंग्रेजो से बंदूकें छीन ली व सैंकड़ो अंग्रेजो को काट दिया।कुछ महीने तक वे वीरता से अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष करते रहे।
उसके बाद अंग्रेजों ने फिर उन पर हमला किया इस बार भाग्य ने अमानी सिंह का साथ न दिया।बरसात व नमी के कारण उनकी बंदूकें व हथियार निष्क्रिय हो गए।
इस युद्ध मे सैंकड़ो जाट वीरों ने देश के लिए शहादत की कहानी रची।
इन युद्धों मे ठकुरैलो की बाइसी व अट्ठाइशी खाप ने भाग लिया व खाप इत्तिहास में भी एक वीरगाथा और जोड़ दी।
उनकी घोड़ी ने भी अंग्रेजो को अपनी टापों के नीचे कुचला।इसलिए क़हा जाता है अमानी तो अमानी पर घोड़ी ने भी हूँ न मानी।
राजा अमानी सिंह को धोखे पकड़ लिया गया व उन पर मुकदमा चला व उन्हें फांसी दी गयी।
इस तरह एक हिंदुस्तानी वीर ने अपने देश के लिए हंसते हंसते वीरता से अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
वन्दे मातरम  भारत माता की जय
सौजन्य से- राजा नाहर सिंह ब्रिगेड

शहीद मोहर सिंह

शहीद मोहर सिंह 1857

जन्म- 1814 शहीदी- 1857 आयु- 43 वर्ष पिता - चौधरी घासी राम

गाँव- शामली जिला- मुजफ्फर नगर (उत्तर प्रदेश) .

वे 1857 की क्रांति के एक महान योद्धा थे. चौधरी मोहर सिंह निर्वाल ने शामली तहसील के क्षेत्र में क्रांति की अलख जगाई लोगों को आजादी के लिए उकसाया व स्वतन्त्रता सेनानियों ने शामली की तहसील जलादी और कई अंग्रेजों को मार दिया था. शामली आजाद हो चुकी थी।

लेकिन क्रांति के शांत होने पर अंग्रेजो ने शामली के चारों और तोप लगादी. और पूरे गांव को फूंकने का इरादा कर लिया था। तब उस समय वीर मोहर सिंह ने सभी जिम्मेदारी खुद पर लेकर तोप के सामने खड़े होकर कहा कि यह सब मैंनें किया है सजा मुझे मीले गांव को नहीं और यह कहकर वे तोप के सामने खड़े हो गए।अंग्रेजो ने उन्हें तोप से उड़ा दिया।इनके साथ क्रांतिकारी राज सिंह निर्वाल भी शहीद हुए थे जो इनके ही भाई थे।

इस तरह देश के लिए एक और वीरगाथा की रचना चौधरी मोहर सिंह ने कर दी।
वन्दे मातरम

सौजन्य से-राजा नाहर सिंह युथ ब्रिगेड।

Monday, 11 December 2017

इस हिन्दूवीर यौद्धा ने अकबर की अस्थियों को जलाकर राख कर दिया था।

राजाराम जाट, जाट, वीर, हिन्दू, अकबर, युद्ध, अस्थियां, जला, सिकंदरा

वीरवर राजाराम का जन्म सिनसिनी राजस्थान के एक जाट क्षत्रिय वीर भज्जाराम के घर में हुआ था।उस समय देश मे औरंगजेब का आतंक था। इन्होंने क्रांति का झंडा उठाते ही धर्म की रक्षा के लिए ब्रज के क्रांतिकारियों को एक करना शुरू किया।इन्होंने धर्म वीर सरदार रामकी चाहर (राम चेहरा सोघरिया) सोघरिया को भी अपने साथ लिया और औरंगजेब की धर्म विरोधी नीति के खिलाफ बिगुल बजा दिया। उनके गांव के पास ही अउ गढी थी जिसका सरदार लालबेग खान था जो स्त्रियों पर बुरी नजर रखता था।एक बार उसने कुए से एक स्त्री को उठा लिया तो यर खबर राजाराम के पास पहुंची तो उन्होंने हिन्दू सतीत्व की रक्षा के लिए अउ गढी पर आक्रमण कर दिया। इस तरह उस स्त्री और अउ गढ़ी को उन्होंने मुगलो से स्वतंत्र करवाया ।उसके बाद वो ब्रज क्षेत्र की ओर बढ़े। और वहां उन्होंने कूटनीति से जाटौली थून की 575 गांवो की जमीदारी सम्भाली और धर्मसेना को मजबूत किया। इस तरह कुन्तल,आगरा,फतेहपुर सीकरी और धौलपुर के जाट सरदारों को भी धर्म रक्षा ले लिए उन्होंने एकता के सूत्र में पिरोया।सैनिको को गुरिल्ला युद्ध और शाही सेना से लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया। एक बार आगरा के समीप के गांवों में फसल खराब होने के कारण औरंगजेब को लगान देने से मना कर दिया तो उसने मीर अब्दुल्लाह दी असालत खां को भेजा।तो ग्रामीणों ने उसको धूल चटा दी और मुअल्लत खां को पकड़कर राजाराम के पास ले गए।तो राजाराम ने उसकी छित्तरपरेड की और उसे सैनिक न समझकर हिजड़ा कहकर छोड़ दिया।जब यह समाचार औरंगजेब के पास पहुंचा तो उसने मुअल्लत खां को जहर की पुड़िया भेजी।उसने दरबार में औरंगजेब के हाथों मरने की अपेक्षा जहर खा लिया। राजाराम ने राजाराम की अध्यक्षता में मुगलों को दण्ड देने के लिए आगरे पर हमला कर दिया। आस-पास का सारा प्रदेश उनके अधिकार में हो गया। आगरे जिले से मुगल-शासन का अन्त कर दिया। सड़कें बन्द हो गई। मुगल-हाकिम क्रूर शफीखां को किले में घेर लिया और सिकन्दरे पर आक्रमण कर दिया। इसके थोड़े ही दिन पश्चात् धौलपुर के करीब अगरखां तूरानी को जा घेरा। अगरखां और उसका दामाद इस लड़ाई में मारे गए इसी तरह कट्टर इस्लामिक महावत खां मीर इब्राहिम हैदराबादी पर भी उन्होंने आक्रमण किया और वीरो ने तलवारो से तोपो का मुकाबला किया इसमे 400 हिन्दू वीर जाट शहीद हुए और 250 मुगल मारे गए। मई सन् 1686 ई. में सफदरजंग ने राजाराम का मुकाबला किया, किन्तु बेचारे को भागना पड़ा और अपने पुत्र आजमखां को मुकाबले के लिए भेजा। आजमखां के आने से पहले ही राजाराम ने सिकन्दरे पर आक्रमण कर दिया। मुगलों के 400 आदमियों को जहन्नुमरशीद कर दिया और शाइस्ताखां जो कि आगरे का सूबेदार था । उसके आने से पहले ही राजाराम ने मार्च 1688 में सिकन्दरा के मकबरे पर आक्रमण कर दिया और 400 मुगल सैनिको को काट दिया।सिकन्दरा का रक्षक मीर अहमद पहले से ही राजाराम से अपनी जान बचाकर भाग रहा था।उसने कुछ नही किया वो देखता रहा और राजराम ने मकबरे में तोड़ फोड़ की।वो अकबर से हिन्दू बेटियों के डोलो से नाराज थे।ये बाते उन्होंने अपने बुजर्गो से सुनी थी।इसलिए उसने अकबर और जहांगीर की कब्र को उखाड़ा व उनकी अस्थियां निकालकर अग्नि में स्वाहा कर दी।> ढाई मसती बसती करी,खोद कब्र करी खड्ड। अकबर अरु जहांगीर के गाढ़े कढ़ी हड्ड।।
आज अकबर का मकबरा तो है लेकिन उसमे अस्थियां नहीं है खोखली है।अगर यह वीर ऐसा न करता तो आज भी कई सेक्युलर हिन्दू उस निर्दयी अकबर की मजार पर माथा टेक रहे होते। इससे औरंगजेब बहुत गुस्सा हुआ उस समय वो दक्षिण में मराठों से लड़ने में व्यस्त था।इसलिए उसने तेजी से ब्रज क्षेत्र के सूबेदारों को बदलना चालू किया और उसके वफादार आमेर(जयपुर) के राजाओं,कुछ हाड़ा राजपूत व कुछ शेखावतों को (जो उसके फौजदार थे) राजाराम के विद्रोह को कुचलने का आदेश दिया।इन्होंने सिनसिनी गढ़ी पर भी हमला किया पर राजाराम की धार युद्धनीति कामयाब रही। इसके बाद राजाराम एक महीने तक इनसे ही लड़ता रहा। इसी बीच चौहानो और शेखावतों के बीच बीजल गांव में जमीनी परगने को लेकर युद्ध शुरू हो गया।शेखावतों की तरफ आमेर के राजा,हाड़ा राजपूत और मेव मुगल थे।शेखावतों व आमेर के राजाओ की मुगल परस्ती के कारण किचौहानो ने राजाराम से सहायता मांगी तो वो अपनी सेना लेकर पहुंच गए। चौहान और राजाराम वीरता से लड़ रहे थे।राजाराम ने मुगलो की टुकड़ी पर घेरा डाला और उस पर टूट पड़े। तो धोखे से उन पर कीसी मुगल सैनिक ने पीछे से वार किया और वो शहीद हो गए और वो दिन था 4 जुलाई 1688 का।इस युद्ध मे शेखावतों की विजय हूई।उसके बाद राजाराम का सिर काटकर दरबार मे पेश किया गया और रामकी चाहर सोघरिया को जिंदा पकड़कर दरबार मे ले जाया गया जहां आगरा में उनका भी सिर कलम कर दिया गया।

एक ब्राह्मण बहन और जाट भाई की अमर प्रेमकथा


ढलमचंद बालियान
बालियान, ढलमचंद, वीर, जाट, ब्राह्मण, हिन्दू, ढलैत, भाई बहन, प्रेम
वीर ढमलचन्द का जन्म संवत् 1550 (सन् 1493 ई०) में ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर के एक रघुवंशी बालियान वंश के एक जाट क्षत्रिय परिवार में हुआ था। इसके पिता का नाम चौधरी मेहरचन्द तथा माता का नाम श्यामो देवी था जो कि दहिया गोत्र की थी। इस वीर का वजन 52 धड़ी (6½ मन) था। यह जंगली भैंसे के सींगों को पकड़ कर उसे चक्कर कटा देता था। इसके कोई बहिन नहीं थी। अतः इसने जसवन्तनगर के हरिराम ब्राह्मण की पुत्री हरकौर को अपनी धर्मबहिन बनाया। हरकौर के कोई भाई नहीं था सो उसने इसको धर्मभाई बना लिया। हरकौर ने ही ढमलचन्द का उपनाम ढलैत रखा। ढलैत की शक्ति व योग्यता को जानकर रीवा के राजा वीरसिंह बघेला ने इसको अपनी सेना में भरती कर लिया और 200 घुड़सवारों और 300 पैदल सैनिकों का सरदार बना दिया। एक बार राजा वीरसिंह ढलैत को साथ लेकर किसी जंगल में से जा रहे थे। वहां पर एक शेर ने राजा पर अकस्मात् आक्रमण करके, उसके घोड़े को एक ही थाप में मार दिया। राजा पर वार करने से पहले ही ढलैत ने शेर की थाप को अपनी ढाल पर रोक लिया और अपनी 15 सेर वजन की तलवार से एक ही वार में शेर के दो टुकड़े कर दिये। इससे प्रसन्न होकर राजा ने ढलैत को 2000 सवारों का मनसबदार नियुक्त कर दिया। इसके पश्चात् ढलैत ने अपने पुराने साथियों कीर्तिमल और भीमपाल उपकरण को महाराज की सेना में ऊँचे पदों पर लगवा दिया। राजा वीरसिंह का एक राजपूत भीमपाल नामक 7 गांव का जागीरदार था। उसकी पुत्री राजकली थी। यह 28 धड़ी वजन के पत्थर के मुदगर को दोनों हाथों से कई-कई बार ऊपर-नीचे कर देती थी। एक बार राजा वीरसिंह बघेला अपने साथ ढलैत वीर योद्धा को लेकर जागीरदार भीमपाल के निवास-स्थान पर आये थे। वहां पर मल्लों की युद्धकला का प्रदर्शन हुआ। राजकली भी प्रदर्शन देख रही थी। महाराजा की आज्ञा से ढलैत ने राजकली के उस 28 धड़ी के मुदगर को कभी दायें हाथ और कभी बायें हाथ से ऊपर नीचे और चारों ओर घुमाकर भूमि पर दूर फेंक दिया। तीन बार ऊपर फेंककर अपने कन्धों पर रोककर नीचे गिरा दिया। इससे भी भारी मुदगरों को उठाने की कला दिखलाकर दर्शकों को चकित कर दिया। उसी अवसर पर एक मरखना हाथी बिगड़कर इस प्रदर्शन स्थल पर आ गया। उसे देखकर लोग भागने लगे। इतने में ढलैत ने बड़ी तेजी से आगे बढ़कर 19 धड़ी की मोगरी उस हाथी के माथे पर जोर से मारी जिसके लगते ही हाथी पीछे को भाग गया। इस अद्भुत मल्ल युद्ध की कला को देखकर उपस्थित जनसमूह ने जोर-जोर से जयकारे लगाये “ढलैत की जय हो । ढलैत की जय हो।” उसी समय उस राजपूत लड़की राजकली ने ढलैत को मन से अपना पति मान लिया और उससे स्वयंवर विवाह कर लिया। ढलैत की धर्मबहिन ब्राह्मण लड़की हरकौर का विवाह पण्डित प्रेमनाथ के पुत्र अध्यापक देवव्रत के साथ हुआ। देवव्रत हरद्वार में अध्यापक थे और वहां के निकट गांव बाहपुर के निवासी थे। एक दिन हरकौर अपने देवर जयभगवान के साथ बहली में बैठकर अपने गांव जसवन्तनगर से अपनी ससुराल जा रही थी। रास्ते के जंगल में हैदरगढ़ के नवाब के बेटे हसनखां ने अपने शस्त्रधारियों सहित बहली पर आक्रमण कर दिया और हरकौर को हैदरगढ़ के किले में ले गया। यह घटना संवत् 1580 (सन् 1523 ई०) की है। उस समय इब्राहीम लोधी दिल्ली का बादशाह था। , हसनरज़ाखान हरकौर से निकाह (विवाह) करने के प्रयत्न करता रहा। परन्तु वह इन्कार करती रही। हरकौर ने अपनी अंगरक्षक एक मुस्लिम फकीरनी के माध्यम से उसके पोते रमजान को पत्र देकर अपने धर्मभाई ढलैत के पास भेजा। रमजान ने यह पत्र ढलैत को मथुरा के राजा के कैम्प में दिया।


ढलैत ने अपनी धर्म-बहिन हरकौर के सतीत्व को बचाने के लिये राजा वीरसिंह से आज्ञा लेकर अपने साथ कीर्तिमल, भीमपाल उपकरण तथा 200 घुड़सवार लिए और हैदरगढ को चल दिया। इनके साथ राजकली भी ऊँटनी पर सवार होकर चली। वहां पहुंचकर इन वीर योद्धाओं ने हैदरगढ़ किले को घेर लिया और बड़ी युक्ति से धावा करके नवाब के हजारों सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। राजकली ने हसनरजा के उन 5 सैनिकों का अपनी तलवार से सिर उतार दिया जो कि हरकौर को जबरदस्ती ले जाकर हसनरजाखान के साथ निकाह करवाना चाहते थे।
वीर योद्धा ढलैत ने अपनी तलवार से हसनरज़ाखान का सिर काट दिया। इस तरह से ढलैत ने अपनी धर्म-बहिन हरकौर के प्राण एवं सम्मान को बचा लिया। ढलैत की वीरता तथा हरकौर के सतीत्व की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गई। यह है ढलैत की वीरगाथा। , ढलैत की पत्नी राजकली की 48 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। इसके पश्चात् वीर ढलैत साथु बन गया। एक बार ढलैत अपनी धर्मबहिन हरकौर, मित्र कीर्तिमल एवं भीमपाल उपकरण के साथ शुक्रताल (जि० मुजफ्फरनगर) गंगा के तट पर स्नान करने गया। ये सब तीन दिन तक साधु सन्तों से धर्मकथा सुनते रहे। चौथे दिन ढलैत योद्धा का अकसमात् देहान्त हो गया। उसका दाह संस्कार वहीं गंगा तट पर किया गया। सतीदेवी हरकौर को अपने धर्म-भाई ढलैत की मृत्यु का भारी आघात पहुंचा। वह ढलैत की चिता के पास बैठकर “मेरा भाई ढलैत, मेरा भाई ढलैत” कहने लगी और तीन घण्टे पश्चात् अपने प्राण त्याग दिये। यह है भाई-बहिन के सच्चे प्यार का उदाहरण।

Wednesday, 18 October 2017

हिन्दू वीर जाटवान सिंह मलिक- हिंदुत्व के लिए बलिदान देने वाला पहला यौद्धा

हिंदुत्व के लिए बलिदान देने वाला पहला यौद्धा

बात 1192 की है जब देश पर मुस्लिम सत्ता की शुरुआत हुई थी।और गौरी का गुलामी में कुतुबुद्दीन ऐबक देश पर अघोषित राज कर रहा था।
➡ये वही कुतुबुद्दीन है जिसने 700 मंदिर तोड़कर मस्जिदे बनाई,जिसने 1लाख 33000 लोगो का धर्म के नाम पर कत्ल किया,जिसने 80000 जीवो की हत्या की।

➡जाटो को ये अत्याचारी अधर्मी राजा सहन नही हुआ और उन्होंने हिन्दू वीर यौद्धा 💪 जाटवान मालिक के नेतृत्व में विद्रोह कर दिया।
और मूसल सैनिकों को काटना शुरू कर दिया।रोहतक हरियाणा में जन्मे जाटवान ने युही ऐबक से लोहा लिया और फिर एक दिन  हाँसी में मुस्लिम बादशाह के किलेदार नसरुद्दीन को घेर लिया।और हाँसी को इस अत्याचारी शासक से स्वतंत्र कर लिया।
तभी कुतुबुद्दीन खबर मिलते ही अपनी सेना के साथ रातों रात भागा।

हांसी पहुंचते ही जाटवान और मुस्लिम शासक के बीच घमाशान युद्ध शुरू हुआ।🏇⚔🏇
➡खुद मुस्लिम लेखक लिखते हैं कि जैसे दो पहाड़ आपस में टकरा गए हों।धरती रक्त से #लाल हो गई थी।जाट थोड़े थे पर उन्होंने मुस्लिम बादशाह को नको चने चबवा दिए।
बाद में जाटवान ने अपने 💪20 मजबूत सैनिकों को चुना और सीधा कतुबुद्दीन के सुरक्षा घेरे में घुस गया।
उसने तलवार से हजारों का रक्त बहा दिया और कतुबुद्दीन को हाथी से नीचे उतरकर लड़ने के लिए ललकारा।

➡पर वो कायर उतरा नही और उसने मना कर दिया।

➡ये युद्ध तीन दिन और तीन रात चला।
आखिर कब तक दिल्ली के बादशाह की बड़ी सेना के आगे ये छोटी सी यौद्धाओं की सेना टिक पाती।
अंत में महान हिन्दू वीर चौधरी जाटवान सिंह मलिक शहीद हो गए।

लेखक आगे लिखते है जाटवान भले ही शहीद हो गए हो पर गुलाम वंश मुस्लिम बादशाह को इतना नुकसान हुआ कि वो दहाड़े मार मार कर रोया
और बोला कि अगर मैं इस यौद्धा से संधि करके बहला लेता तो अपने साम्राज्य का बहुत विस्तार कर सकता था।

इस तरह इस हिन्दू वीर यौद्धा ने देश और धर्म के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।ॐ🚩ॐ
पर कितने शर्म की बात है कि इस अत्याचारी कुतुबुद्दीन को #स्कूली किताबो में #महान बताया गया है

और धर्म व देश की खातिर तीन दिन तीन रात छोटी सी सेना के साथ इस गुलाम मुस्लिम बादशाह से लड़कर अपना बलिदान देने के बाद भी आज देश और हरियाणा के इतिहास में इस वीर को उचित जगह नही दी गई।
➡
याद रखो इन बलिदानों को जिन्होंने अपना सिर कटा लिया पर कभी देश और धर्म का सिर नही झुकने दिया
               🚩🚩🚩🚩🇮🇳🚩🚩🚩🚩
           जय जाटवान।जय हिन्दुत्व।जय भारत।

Sunday, 24 September 2017

वीरांगना राजकुमारी सोमादेवी और राजा मालदेव चाहर


वीरांगना, सोमादेवी, हिन्दू, राजा मालदेव चाहर, जाट
संवत 1324 विक्रम (1268 ई.) में कंवरराम चाहर व कानजी चाहर ने नसीरुद्दीन शाह के वारिस बादशाह गियासुद्दीन बलवन (1266 -1287) को पटाने के लिए पांच हजार चांदी के सिक्के एवं घोड़ी नजराने में दी।और बलबन पहले से ही जाटो पर खुश था क्योंकि जब देश पर क्रूर विदेशी मंगोलों ने आक्रमण किया था तो खाप सेना ने ही उसके साथ मिलकर मंगोलों को हराया था।

इसलिए बादशाह ने उनकी इच्छा अनुसार कांजण (बीकानेर के पास) और सिद्धमुख(चुरू) का राज्य दे दिया। 1266 -1287 ई तक गयासुदीन बलवन ने राज्य किया।(1268 से 1416 तक यहां जाट क्षत्रियो का राज रहा।)

बात उस समय की है जब वहां 1416 में राजा मालदेव चाहर शक्तिशाली स्तिथि में राज कर रहे थे।और इन्होंने अपना राज्य भी विस्तार कर लिया था।

वहां के आस पास दिल्ली के मुस्लिम बादशाह टैक्स लेते थे।और अपने कुछ लम्बरदार बना रखे थे।
तो 7 जाट लम्बरदारो ने टैक्स देने से मना कर दिया।

उस समय दिल्ली पर मुस्लिम शासक खिज्र खां का शासन था।उसने बाजखां पठान के नेतृत्व में एक सेना उन 7 लम्बरदारो को पकड़ने के लिए भेजी।जब बाजखां उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रहा था तो राजा मालदेव ने उसे रोका।और उसे उन लम्बरदारो को छोड़ने के लिए कहा परन्तु उसने मना कर दिया।

फिर वहां भीषण युद्ध हुआ।और उस युद्ध में मुस्लिम सेनापति की सेना मारी गई।

इस घटना से यह कहावत प्रचलित है कि -

माला तुर्क पछाड़याँ दे दोख्याँ सर दोट ।
सात गोत के चौधरी, बसे चाहर की ओट ।

ये सात चौधरी सऊ, सहारण, गोदारा, बेनीवाल, पूनिया, सिहाग और कस्वां गोत्र के थे।और इन्होंने खिज्र खां को टैक्स के लिए मना करके वीरता का काम किया क्योंकि उस समय ऐसा करना मौत के मुह में हाथ डालने के समान था।क्योंकि दिल्ली पर क्रूर शासकों का कब्जा था।

गुस्से में लाल होकर स्वयं बादशाह खिज्रखां मुबारिक सैयद एक विशाल सेना लेकर राजा माल देव चाहर को सबक सिखाने आया। एक तरफ सिधमुख एवं कांजण की छोटी सेना थी तो दूसरी तरफ दिल्ली बादशाह की विशाल सेना।

मालदेव चाहर की अत्यंत रूपवती कन्या राजकुमारी सोमादेवी थी। 
उसी समय दो सांड आपस में लड़ने लगे तो कुछ मुस्लिम सैनिक डरकर भागने लगे।
तब राजकुमारी सोमादेवी ने आपस में लड़ते सांडों को वह सींगों से पकड़कर अलग कर दिया था।ये देखकर बादशाह के एक खास सेनापति की बुरी नजर उस पर पड़ी और उसने संधि प्रस्ताव के रूप में युद्ध का हर्जाना और विजय के प्रतीक रूप में सोमादेवी का डोला माँगा।

 स्वाभिमानी मालदेव ये सुनते ही गुस्से में हो गया और कहा कि हम अपनी कन्या एक मुसलमान को नही दे सकते।
महाराजा मालदेव ने धर्म-पथ पर बलिदान होना श्रेयष्कर समझा। 

चाहरों एवं खिजरखां सैयद में युद्ध हुआ। इस युद्ध में सोमादेवी भी पुरुष वेश में घोड़े पर तलवार लेकर वीरता से लड़ी।सोमादेवी ने हजारों मुस्लिम सैनिकों को काट दिया।

परन्तु इतनी विशाल सेना के आगे कब तक टिकते अंत में अपने धर्म पथ पर चलते हुए युद्ध में दोनों पिता-पुत्री एवं लगभग सेना रणक्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुई।

चाहर जाट गोत्र(एक नजर)
ऋषि-भृगु
वंश-अग्नि
कुलदेव-भगवान सोमनाथ
कुलदेवी-ज्वालामुखी

जय जटवाडा जय हिन्दुत्व जय भारत।

Monday, 18 September 2017

महान यौद्धा रघुवंशी विजयराव बालियान और गोगरमल जाट

इन वीरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा था नालन्दा जलाने वाले खिलजी को।



खाप बालान के गांव भाजू और भनेड़ा के बीच के जंगल की सभा - संवत् 1251 (सन् 1194 ई०) ज्येष्ठ सुदि तीज को भनेड़ा और भाजू के बीच के जंगल में सर्वखाप

पंचायत की एक विशाल सभा हुई। इस में सभी जातियों के लोगों ने भाग लिया जिनमें 30,000 लोग थे जिसमे 15,000 मल्ल (पहलवान) योद्धा शामिल थे। इस सभा में अधिक संख्या जाटों की थी। 

इस सभा का अध्यक्ष चौ० विजयराव जाट जो बालान खाप के गांव सिसौली का निवासी था, को चुना गया। इस समय मल्ल योद्धा सेना का प्रधान सेनापति गोगरमल जाट को बनाया गया।
ये दोनों ही बहुत ही वीर यौद्धा और रणनेता थे।

अध्यक्ष ने जोरदार भाषण दिया उसकी कुछ पंक्तियां इस प्रकार है-

 “भारत माता के वीर योद्धाओ, अपने देश और हिन्दू धर्म की रक्षा तथा शत्रु को तलवार के घाट उतारना ही हमारा परम धर्म है। उसके लिए तैयार रहो। इस संकट के समय जनता और सैनिकों को उच्च चरित्र रखना पड़ेगा। मद्यपान से बचना पड़ेगा। सब जाति के लोगों को एक भाई बनकर रहना है। मुसलमान सेना के विरुद्ध लड़ने के लिए तैयार रहो।”

इस सभा में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किए गये -

1.अपने देश, जनता तथा हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए मर मिटो।
2. गौरी जैसे अधर्मियों के अगले आक्रमण तथा उसकी लूटमार के बचावों के लिए सभी खापों से 60,000 से 100,000 तक वीरों की सेना तैयार करो।
3.चारों ओर फैली हुई बदअमनी के लिए शान्ति का वातावरण बनाओ और सब खापों में आपसी मिलाप एवं एकता करो।
4.विवाह-शादी के समय बारात के साथ हथियारबन्द रक्षक जत्थे जाने का प्रबन्ध किया जाये।

#कुतुबुद्दीन ऐबक को जासूसों द्वारा इस पंचायती कार्य का पता लग गया। उसने बख्तियार खिलजी (यह गौरी का एक गुलाम था जो खिलजी गोत्र का था) को 35,000 मुस्लिम सेना देकर सर्वखाप पंचायत पर आक्रमण करने के लिए भेजा। 

सर्वखाप पंचायत को भी यह सूचना मिल गई। पंचायती सेना चार भागों में बंट गई। जब बख्तियार की सेना वहां पहुंची तो पंचायती सेना मुस्लिम सेना पर चारों ओर से टूट पड़ी। ढ़ाई घण्टे तक घोर युद्ध हुआ। 

इस युद्ध में बख्तियार का सेनापति तथा 18,000 सैनिक मारे गये।विजयराव बालान और गोगरमल जाट अपने यौद्धाओं के साथ वीरता से लडे और दुश्मनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

पंचायती सेना के केवल 800 मल्ल योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए। मुस्लिम सेना रणक्षेत्र छोड़कर भाग खड़ी हुई और पंचायती सेना विजयी हुई।

इसी खिलजी ने बाद में नालन्दा विश्वविद्यालय को जलाया था अगर ये कायर इस दिन नही भागता तो इसका काम तमाम हो जाता और शायद नालन्दा विश्वविद्यालय आज हमारे सामने होता।

जय हिंदुत्व।जय जाटवाड़ा।जय भारत