Showing posts with label warrior. Show all posts
Showing posts with label warrior. Show all posts

Thursday, 9 August 2018

महाराजा जवाहर सिंह का दिल्ली पर आक्रमण

महाराजा जवाहर सिंह का दिल्ली पर आक्रमण

महाराजा जवाहर सिंह का राजतिलक व प्रतिशोध की प्रतिज्ञा और तैयारी

जाट क्षत्रिय महाराजा
हिन्दू वीर शिरोमणि महाराजा जवाहर सिंह

महाराजा सूरजमल के स्वर्गवास के समय हिन्दू वीर शिरोमणि महाराजा जवाहर सिंह फरूखनगर में थे। उनको अगले दिन इसका समाचार मिला तो वे क्रोधित व व्याकुल हो उठे। उनके मन में प्रतिशोध की ज्वाला उठने लगी।
उधर भरतपुर में उत्तराधिकार के लिए लड़ाई शुरू हो गयी व षड्यन्त्र रचे जाने लगे। यह पता चलते ही जवाहर सिंह ने सभी को फटकारा व घोषणा कि के जवाहर सिंह, महाराज के साथ हुए धोखे व उनकी हत्या का बदला लेगा।प्रजा व राज्य के सम्मान के लिए वह ये कार्य करेगा और इसका कुछ समाधान होने के बाद ही उत्तराधिकार की बात होगी। उत्तराधिकार और राज पाट के लिए लड़ते हुए शर्म आनी चाहिए। यह सुनकर सबको अपनी गलती का अहसास हुआ व विरोधी अपनी चौकड़ी भूल गए।

उसके बाद महाराज जवाहर सिंह डीग पहुंचे और पिताजी की शोक सभा के पश्चात सबका समर्थन इकट्ठा किया अपने पिता की शोक सभा के बाद उन्होंने प्रतिशोध की बात दोहराई व अपनी रणनीति बताई।जनता ने भी उन्हें खुला समर्थन दिया।उन्होंने गोवर्धन में महाराज की छतरी बनवाई। जिसके पश्चात 30 दिसम्बर 1763 को कुलपुरोहित घमंडीराम व राजगुरु महंत रामकिशन ने ऊनका राज तिलक किया।

आस पास के पड़ोसी व अन्य शक्तिशाली हिन्दू राज्यो को पत्र लिखे व दूत भेजे के अब दिल्ली को आजाद कराना है।

उन्होंने सीखो मराठो को पत्र लिखे और कहा कि वे उन्हें कीमत देने को तैयार है और इस धर्म कार्य मे उनका सहयोग करें।
पेशवा को अपने मित्र से पत्र लिखवाया कि हम आपके हितेषी और आज की स्तिथि में जवाहर आपका सब हिन्दुओ में एकमात्र व सबसे बड़ा हितैषी है।

उन्होंने अपने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र से रुहेले व अन्य मुस्लिमो को खदेड़ दिया।जब कुछ मुस्लिम नवाबो ने जटवाड़े की ओर कदम बढ़ाए तो सिख सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया ने दूसरी तरफ आक्रमण कर दिया जिस कारण उन नवाबों को अपनी राजधानी बचाने के लिए वापिस आना पड़ा।

इससे महाराज जवाहर सिंह को समय मिल गया व उन्होंने दरबार के अपने विरोधियों को अपने पाले में कर लिया। इस काम मे महारानी किशोरी देवी,रानी हंसिया व महंत रामकिशन ने उनकी बहुत मदद की।उनकी माताओं ने उनकी आर्थिक सहायता की।

उन्होंने एक श्री हनुमान गोल सेना का भी निर्माण किया। और सेना की संख्या बढ़ाई।

यह सब देखकर दिल्ली का बादशाह नजीबुद्दौला डर गया क्योंकि जवाहर सिंह की तैयारी अकेले प्रतिशोध की ही नहीं दिल्ली के विनाश व धर्म की लड़ाई बनती जा रही ह जिस्के कारण उन्हें खुला समर्थन मिल रहा है।

उसने जवाहर सिंह को पत्र लिखा व क्षमा मांगी और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की। मित्रता का हाथ बढ़ाया और शांति के लिए भीख मांगी। उसने कहा कि वह पराक्रमी महाराजा सूरजमल के बेटे से युद्ध नहीं करना चाहता।इसमें बहुत नुकसान होगा मैं बर्बाद हो जाऊंगा तो क्या आपके पिता वापिस आ जाएंगे।इसमें बलूची डाकुओं की गलती है उन्होंने महाराज के साथ धोखा किया है।

नजीब ने अन्य मर्राठा व जयपुर आदि हिन्दू राजाओ को  भी जवाहर सिंह को समझाकर रोकने के लिए पत्र लिखा।

लेकिन सब व्यर्थ गया।अब जवाहर सिंह ने लगभग 90 हजार से 1 लाख की हिन्दू सेना तैयार कर ली थी।

 दिल्ली में युद्ध लड़ने की बजाय खुद को बचाने की तैयारियां हो रही थी। उन्होंने फाटक बंद कर लिए व बादशाह ने खुद को सुरक्षित करने पर ज्यादा जोर दिया।

इस युद्ध को दूसरे पानीपत के युद्ध के रूप में जाना जाता है।क्योंकि मराठा व अब्दाली के पानीपत संग्राम के बाद यह दूसरा मौका था कि एक बड़ी संख्या में व पूर्ण तैयारी के साथ हिन्दू सेना संस्क्रति व देश की रक्षा के लिए मुस्लिम सत्ता से भिड़ने जा रही थी। इस युद्ध का अब मुख्य मकसद दिल्ली से मुगल सत्ता का विनाश बन गया था।

बन्द करलयो फाटक भाई,जवाहर आवेगा,
गुस्से में है लाल सूरज का,मुगला री दिल्ली न तोड़ेगा।
कट्ठे होके छुप जाओ सारे,एक एक न कसूता फोड़ेगा।।

दिल्ली विजय अभियान-महाराजा जवाहर सिंह(1764)

जाट महाराजा
Maharaja Jawahar Singh

महाराजा जवाहर सिंह ने एक विशाल समाहरोह करके जनता को एकत्रित किया व ओजस्वी भाषण दिया कि हमें महाराज के साथ हुए धोखे व उनकी हत्या व पानीपत के हर संहार का मुगलो से प्रतिशोध लेना है।और दिल्ली को आजाद करवाकर अपने धर्म व संस्कृति को आजाद करवाना है। भले ही इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।

यह सुनकर नागरिकों में हौसला आ गया।युवक सेना में भर्ती होने लगे।उन्होंने सिखों मराठों गोहद जयपुर आदि अनेकों हिन्दू शासकों को पत्र लिखकर सहायता मांगी व कीमत देने का भी प्रलोभन दिया।गोहद, मराठो व सीखो ने सहायता देने का वादा किया।

इस तरह महाराज ने 20,000 मल्हारराव होल्कर व 15,000 सिख जाटो और गोहद की 5,000 सेना समेत लगभग 1 लाख सैनिको के विशाल दल के साथ दिल्ली पर फिर से हिन्दू संस्कृति को मजबूत करने का इरादा किया।

उन्होंने भरतपुर दुर्ग के महलों के सामने हनुमान जी की प्रतिमा लगवाई और पण्डित रूपराम कटारा को काफी आभूषण व धन दान दिया।फिर उन्होंने अपने कुलदेव भगवान लक्ष्मण व कुलदेवी माता राजश्रीदेवी की पूजा की। और गोवर्धन की तरफ से दिल्ली दरवाजे से गिरिराज महाराज का नारा लगाते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।गोवर्धन में उन्होंने अपने पूर्वज श्री कृष्ण  भगवान की पूजा की व महाराजा सूरजमल की समाधि से आशीर्वाद लिया।और फिर बल्लभगढ में जाकर अपना डेरा डाला। उधर दिल्ली के मुगल बादशाह की घिग्गी बंधी हुई थी।वह बार बार पत्र लिखकर जवाहर सिंह को युद्ध न करने के लिए गिड़गिड़ा रहा था।
मल्हारराव भी अपने 20,000 सैनिको के साथ आकर मिल गए।

बल्लभगढ में 4 अक्टूबर 1764 को दशहरे के दिन उन्होंने पूजा की व दान दक्षिण करके दिल्ली पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने नजीब की सेना के छक्के छुड़ा दिए।मुगल सैनिको की देह को जटवाड़ी तलवारों ने चिर दिया और दिल्ली में दाखिल हो गए। उन्होंने नजीब को खुले में आकर लड़ने को कहा ताकि दिल्ली की जनता को परेशानी न हो।परन्तु कायर नजीब नहीं निकला।

फिर सिख जाट सरदार बाबा बघेल सिंह, जस्सा सिंह व चस्सा सिंह भी अपने 12 से 15000 सैनिको के साथ पहुंच गए। उन्हे प्रतिदिन 15,000 रुपये देने का वादा किया गया था।मल्हाराव होल्कर को भी बड़ी कीमत पर लाया गया था।

फिर महाराजा जवाहर सिंह ने पुराने किले पर आक्रमण किया व बड़ी चरुराई से  मुगलों को साफ कर दिया।
मल्हारराव इस युद्ध में दिलचस्पी नहीं दीखा रहे थे।महाराः जवाहर सिंह को तभी उन पर संदेह हो गया था लेकिन उस समय वे कर भी क्या सकते थे।मल्हारराव उन पर नजीब से बातचीत का दबाव बना रहे थे व अन्य सेनापतियों को भी गुमराह कर रहे थे।

महाराज जवाहर सिंह ने वहां लगे अष्टधातु के किवाड़ उतार लिए जो 462 साल पहले अलाउद्दीन खिलजी चितौड़ से जितकर लाया था।इस तरह उन्होंने हिन्दुओ के इस कलंक को भी धो दिया।इस युद्ध में वीर यौद्धा पाखरिया(पुष्कर सिंह) शहीद हो गए।

दिल्ली में चारो तरफ गोलाबारी चल रही थी।उमेदगिरी गोसाई बल्लभगढ के तेवतिया राजा, और होडल के बलराम सिंह नाहरवार आदि अनेकों वीर मुगलो के रक्त से धरती लाल करते जा रहे थे।

सारी दिल्ली में मुगलो में हाहाकार मची हुई थी। मुगलों के महलों में जटवाड़ी सेना ने भूसा भरवा दिया था।
दिल्ली की बहुत सी महत्वपूर्ण जगहों पर कब्जा हो चुका था। लेकिन मल्हारराव नजीब से पहले से ही मिलजे हुआ था। उन्होंने सेनापतियों का मनोबल तोड़ना शुरू कर दिया।
उधर से अहमदशाह दुर्रानी अपने मजहब का राज खत्म होता देखकर नजीब की सहायता करने के लिए दौड़ पड़ा और हिंदुस्तान की ओर बढ़ने लगा। जिस कारण सारा माहौल ही बदल गया। सिख सरदारों ने उससे अपने किलो की सुरक्षा का हवाला देकर पंजाब की ओर पलायन कर दिया। मल्हारराव नजीब की ओर थे ही और उसकी बात का खुला समर्थन कर दिया व सन्धि के लिए कहने लगे। इस तरह हिन्दुओ की आपसी फूट के कारण जीती हुई स्तिथि में भी सब कुछ कमजोर पड़ गया।

अब भी जवाहर सिंह नजीब को बर्बाद करने लायक थे लेकिन इसमें वे भी बर्बाद हो जाते व दिल्ली पर कट्टर इस्लामिक जिहादी दुर्रानी का राज आ जाता।

इसलिए उन्होंने नजीब की सन्धि को स्वीकारने व दुर्रानी से मुकाबला करने के लिए भरतपुर दुर्ग को मजबूत करने  में ही भलाई समझी।नजीब की सांस में सांस आ गयी। उसने मल्हारराव को काफी खिललते व उपहार प्रदान किये।

अगर आपसी फूट न होती तो एक तो हिंदुस्तान मुगलों से आजाद हो जाता और न ही अंग्रेजो का शासन देश पर आता।

एक तो दुर्रानी था जो विदेश से अपने मजहब की रक्षा करने के लिए दौड़ पड़ा दूसरी तरफ हिन्दू थे जो लालच व जलन के कारण एक न हो पाए। यही हमारे देश की 1000 साल की गुलामी का असली कारण रहा है।और आज भी हम सिख नहीं ले रहे।

जय जवाहर जय बजरंगी।
जय सूरजमल जय शिवाजी।

देश का सबसे कट्टर हिन्दू शासक- महाराजा जवाहर सिंह

देश का सबसे कट्टर हिन्दू शासक-महाराजा जवाहर सिंह
Jat Jawahar Singh -Hindu Veer Shiromani Warrior
महाराजा जवाहर सिंह

महाराजा जवाहर सिंह महाराजा सूरजमल के बेटे थे।भगवान लक्ष्मण उनके कुलदेव हैं और भगवान श्री कृष्ण के वे वंशज थे।बजरंग बली के बहुत बड़े भक्त थे।

महाराजा जवाहर सिंह ने आगरा की जामा मस्जिद को खाली करवाकर मंडी खुलवा दी थी व घोड़ो का तबेला बना दिया था।

बचपन में ही जब दिल्ली के वजीर ने उनका हाथ चुमा तो उन्होंने भरे दरबार मे फटकार लगा दी थी के हमारा हाथ छूकर अपवित्र क्यों किया।

उन्होंने अब्दाली से भी टक्कर ली थी व अपने पिता के साथ लगभग युद्धों में वीरता दिखलाते थे।

उन्होंने ऊंची आवाज में अजान देने पर एक मौलवी की जीभ कटवा दी थी।और ऊंची आवाज में अजान देने पर प्रतिबंध लगवा दिया था।

उन्होंने दिल्ली को मुगलो से आजाद कराने के लिए भी पूरी कोशिश की थी पर कुछ गद्दारो के कारण जीत के बावजूद सन्धि करनी पड़ी थी।

इस दौरान वे दिल्ली से चितौड़ के अष्टधातु किवाड़ वापिस भरतपुर जीत लाये थे जो खिलजी उनसे 462 साल पहले चितौड़ से जीतकर ले गया था।

ईरानी मूल की एक गन्ना बेगम उन पर बहुत मरती थी।
लेकिन गन्ना का प्रेम सिरे न चढ़ सका और गन्ना ने सारी उम्र जवाहर के प्रेम में फ़नाह कर दी थी।

उन्होंने पुष्कर के धार्मिक स्नान को हर हिन्दू के लिए खुलवा दिया था व वहां लगी शाही पाबंदी हटवा दी थी।

उन्होंने मेवात क्षेत्र में धर्म वापसी करवाकर धर्म बढ़ाने के लिए भी बहुत कार्य किया था।

आगरा में अपने किले में एक उत्सव के दौरान वे सीढ़ियों से निहत्थे उतर रहे थे तो पीछे से किसी सुजात मेव नाम के मुस्लिम ने उन पर जहरीले चाकू से हमला किया जिस कारण उनकी मृत्यु हो गयी थी।उस मेव को उसी समय सैनिको ने मार दिया। शायद वह मेवात में मुस्लिमो को हिन्दू बनाये जाने से नाराज था।

 7 अगस्त को हर साल उनकी पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया जाता है।

जबरो जाट जवाहर सिंह
सूरजमल रो जायो हो
लाल किले रो फाटक तोड़यो
लोहागढ़ पहुंचायो हो
मुगल बेगमा रे महला म्ह
गाढो ही फुस भरायो रे बेली,
हर हर बम बम बोलो रे बेली

जय जवाहर जय बजरंगी।
जय सूरजमल जय भवानी।

Wednesday, 20 June 2018

गुप्तांग काटने के बाद भी पाकिस्तान के आगे झुका नहीं यह वीर सैनिक

शहीद भीखाराम मूंड- एक महान वीरगाथा
जाट
शहीद भीखाराम

भारतीय सेना का अनन्य वीर सैनिक.
कठोर एवं पाशविक यातनाएं, अमानवीय, बर्बरतापूर्वक व्यवहार के पश्चात पाकिस्तानी सैनिकों ने नृशंसतापूर्वक इनके आँख, कान, नाक और गुप्तांग भी काट लिए फिर भी नहीं हारा था ये जवान.

जन्म - 16 जनवरी सन 1977 ई. पातासर ग्राम परपदरा तहसील बाड़मेर, राजस्थान.
बलिदान पर्व - पाकिस्तान की कैद में मृत्यु होने के पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं. 14 मई सन 1999 से 9 जून सन् 1999 के बीच अवधि के दौरान किसी दिन.

भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध में सैकड़ों भारतीय जवानों ने शहीद होकर वीरता की इबारत लिखी थी। इनमें से कई देशभक्तों ने देश की वि़जय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। ऐसे जवानों में से ही एक जवान भीखाराम मूंढ भी थे।

 भीखाराम मूंढ राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। इनका जन्म बाड़मेर की परपदरा तहसील के पातासर गांव में 16 जनवरी 1977 को को हुआ था। सन् 1994 में भीखाराम की शादी भंवरी देवी के साथ हुई। 26 अप्रैल 1995 को भीखाराम का चयन भारतीय सेना में 4 जाट रेजिमेंट में बतौर सिपाही किया गया।

भीखाराम मूंढ को युद्ध के समय जम्मू कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उस समय युद्ध अपने चरम पर चल रहा था। भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के सैनिक कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे और दोनों देशों की तरफ से कूटनीतिक चालें भी चली जा रहीं थीं।

युद्ध के समय मई 1999 में लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया अपने साथियों के साथ सीमा पर गश्त लगा रहे थे। लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया के समूह में भीखाराम मूंढ भी शामिल थे। उसी समय पाकिस्तान के घुसपैठियों ने उनके गश्ती समूह पर हमला कर दिया। भारतीय सैनिकों ने पाक हमले का जमकर मुकाबला किया लेकिन 14 मई 1999 को 6 भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान के गुप्तचर विभाग ने पकड़ लिया। इन सैनिकों पर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया गया। इन सैनिकों में भीखाराम मूंढ भी थे। पाकिस्तानी सेना द्वारा इन सैनिकों के साथ बड़ा ही अमानवीय तथा बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया गया।

पाक सैनिकों ने नृशंसतापूर्वक इनके आँख, कान, नाक और गुप्तांग काट लिए। इसके बाद उन्होंने इस सभी को एक सप्ताह तक कठोर एवं पाशविक यातनाएं दी। इन सबके बावजूद जब वे कुछ भी हासिल कर पाने में नाकाम रहे तो उन्होंने सभी की हत्या कर दी।
भीखाराम मूंढ भी इस हादसे के भुक्तभोगी थे। जब इस घटना के बारे में भारत सरकार और अन्य देशों को पता चला तो अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान को इन सैनिकों के शव भारत को सौंपने पड़े। 9 जून सन् 1999 को इन सैनिकों के क्षत-विक्षत शव भारत को प्राप्त हुए।

कोटि कोटि नमन

Wednesday, 30 May 2018

इस वीर के शरीर के औरँगेजेब ने टुकड़े टुकड़े करके कुत्तो को फेंक लेकिन इन्होंने अपना हिन्दू धर्म न छोड़ा

हिन्दू वीर जोरावर सिंह 
दुष्ट औरँगेजेब से लोहा लेने वाले महान यौद्धा
Hindu veer jorawar singh
वीर जोरावर सिंह

टुकड़े टुकड़े हुआ शरीर धर्म न छोड़ा मिट गया वीर।
कुत्तो के आगे फेंक दिया बोटी बोटी नोच लिया,
झुकूं नहीं दुष्टों के आगे उसने भी था सोच लिया।।

वीर जोरावर सिंह अकबर की कब्र उखाड़कर उसकी हड्डियां जालान वाले महान धर्म यौद्धा राजाराम जाट के ज्येष्ठ पुत्र थे।
अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने दादा सरदार भज्जा सिंह की देख रेख में वीर जोरावर सिंह ने सिनसिनी गढ़ी का प्रभार संभाला।
वीर जोरावर सिंह ने राजाराम के बाद बृज क्षेत्र में कमजोर होती हिन्दू शक्ति को संगठित करने का प्रयास किया व औरँगेजेब के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।
उनके पिता ने अकबर की हड्डिया जला दी थी व औरँगेजेब से लोहा लिया था और ऊपर सेउसने औरँगेजेब के क्षेत्र में गश्त करना शुरू कर दिया था जिससे धर्मांध व क्रूर औरगजेब बहुत चिड़ गया। लेकिन उसमे स्वयं में जाटो से एक बार फिर पंगा लेने की हिम्मत न थी। इसलिए उसने अजेमर के राजा बिशनसिंह कछवाह का साथ लिया व अपने पोते बेदारबख्त सिंह के नेतृत्व में गद्दार बिशन सिंह को भेजा। इन दोनों की सेना ने मिलकर 1688 को सिनसिनी गढ़ी पर आक्रमण किया।

सिनसिनी दुर्ग पर घेरा

सिनसिनी से पहले उन्होंने सोंख व महावन की जक्त गढियो(छोटे किले) पर आक्रमण किया वहां भी धर्म वीरों ने डटकर मुकाबला किया।उस युध के बारे में विस्तार से बाद में जिक्र करेंगे।

बिशन सिंह व बेदारबख्त ने सिनसिनी गढ़ी तक जैसे तैसे अपनी पहुंच बनाई व वहां पर घेरा डाल दिया।लेकिन उन दोनों का सिनसिनी पर आक्रमण करने का दुस्साहस न हो रहा था।
क्योंकि कुछ क्रान्तिकारियो ने उनकी छवनी पर धावा बोला व सब कुछ तहस नहस कर डीएम बहुत से सैनिको को काट दिया गया व उनकी रसद उठाकर उनके वहां पहुंचने से पहले ही गढ़ी में चले गए।वीरता के उस मंजर को देखकर उनकी हिम्मत न हो रही थी।

फिर उन्होंने और रसद मंगवाई तो रास्ते में ही उस पर कुछ जाटवीरों ने हमला कर दिया लेकिन संख्या कम होने के कारण वे शहीद हो गए।बेदारबख्त ने शहीदों के शवों को जंगली रास्ते पर टँगवा दिया ताकि आने जाने वाले उससे भय खाये।गढ़ी का घेरा 24 महीने यानी 2 साल तक चला था। बार बार क्रांतिकारी हिन्दू वीर जाट उन्हें मात दे रहे थे।
घेरा डाले हुए जब 8 महीने बीत चुके थे लेकिन मुगल व राजोपुत सेनाएं आगे नहीं बढ़ रही थी।उनमें इतना भी भय हो गया था कि वे छवनी छोड़कर बाहर भी न निकल सकते थे।स्वयं औरँगेजेब लिखता है कि सेना में जाटो का इतना भी व्याप्त हो गया था कि वे कुछ क्षण भी याराम नहिज फरमा सकते थे।
यह क्षेत्र जाटो का प्रमुख गढ़ था यहाँ के अन्य जातियों के सरदार भी जाटो का ही साथ दे रहे थे।वहां की जनता पूर्ण रुव से जाटो के साथ थी। जिस कारण रसद पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थी।

उसके बाद बाहर कामां परगने में सिनसिनी की सहायता के लिए हिन्दू पंचायत हुई उसकी खबर बिशन सिंह के सेनापति हरिसिंह खनग्रोत को मिल गयी उसने वहां उसने व बेदारबख्त ने रात को धावा बोल दिया व बहुत से वीर क्रान्तिकारियो को काट दिया। उसने वहां अस पास के गांवों पर अधिकार ही न किया बल्कि बरबाद भी कर डीएम यहां तक कि उसने स्वजातीय राजपूत नागरिकों को भी नहीं बख्शा।

आस पास के जो कुछ अन्य जाट व राजपुत सरदार जोरावर सिंह के साथ थे उन्हें एक एक करके शक्ति से दबा दिया व एक राजपूत प्रताप सिंह नरुका जो जाटो के साथ था उसे लालच देकर अपनी और मिला लिया गया।

प्रथम युद्ध
11 महीने तक मुगल सेना सिनसिनी से 10 मिल दूर बैठी रही एक इच भी आगे नहीं बढ़ी। गढ़ी के अंदर हालात खराब होते जा रहे थे।

अंत मे हालात देखकर मुगलो ने हिन्दू दुर्ग सिनसिनी पर आक्रमण कर दिया। वीर जोरावर सिंह अपनी तलवार के साथ गढ़ी की सुरक्षा के लिए ततपर हो गया।
इस प्रथम आक्रमण में बिशन युद्ध हुआ मुगल सैनिकों के छके छुड़ा दिए गए। रात को मुगलों ने गढ़ी के दरवाजे को बारूद की सुरंग से उड़ाने का फैसला किया तो यहबख़बर जोरावर सिंह जी तक पहुंच गई। उन्होजे गढ़ी का पिछला दरवाजा बड़े बड़े मजबूत पत्थरो से ढक दिया जिस कारण धमाका करने पर गढ़ी में नुकसान कम हुआ गढ़ी की छत उड़ गई व उसकी धमक उल्टी पडने से मुगल सेना के अनेक तोपची व राजपूत सेनापति व कई योग्य सैनिक झुलस कर मारे गए व घायल भी हो गए।
मुगल सेना में हलचल मच गई जिस कारण उसे पीछे हटना पड़ा।

द्वितीय युद्ध
उसके बाद जनवरी 1690 में औरँगेजेब के पोते व गद्दार बिशनसिंह की सेना ने गढ़ी पर आक्रमण किया। उन्होंने एक महीने में गुप्त रूप से जाट दुर्ग के चारों ओर बारूदी सुरंग बिछा दी। जिसके कारण एक जोरदार धमाका हुआ। दुर्ग के रखा बारूद भी आग पकड़ गया बहुत से वीर क्रांतिकारी शहीद हो गए।
लेकिन बचे खुचे सैनिको के साथ जोरवर सिंह ने दुष्टों से लोहा लिया व 200 मुगल सैनिको और 700 बिशनसिंह के सैनिको को काट दिया।

लेकिन विशाल सेना व मजबूत हथियारों के आगे वीरों में अंतिम सांस तक यह लड़ाई लड़ी। सब सैनिक शहीद हो गए वीर जोरावर सिंह , उनकी पत्नी व बच्चो को बंदी बना लिया गया।

बलिदान
उन्हे मथुरा छावनी में रखा गया उसके बाद दक्षिण में औरँगेजेब के सामने पेश किया गया।

औरँगेजेब ने उन्हें झुकने व इस्लाम स्वीकार के लिए कहा लेकिन धर्मवीर जोरावर सिंह ने झुकने से इनकार कर दिया।
औरँगेजेब ने उनकी पत्नी व बच्चो को उनके सामने ही काट दिया पर वीर अपने धर्म पर अडिग रहा। उसके बाद औरँगेजेब ने गुस्से में भरकर उसके शरीर को अंगहीन करके जंगली कुत्तो के आगे फेंक दिया। कुत्ते उनके शरीर को नोचते रहे।जोरावर सिंह दरडी सहते रहे। लेकिन औरँगेजेब उनकी आंखों में चमक को देखकर जल जा रहा था।सिनसिनी दुर्ग पर इस अधिकार पर अपने पोते बेदारबख्त को शाबाशी दी व इस तरह जश्न मनाया जैसे उसने दूसरी  काबुल फतेह की हो।

इस तरह एक धर्म यौद्धा ने अपने परिवार,अपने राज को इसलिए कुर्बान कर दिया कि हिंदुत्व जिंदा रहे।