Showing posts with label युद्ध. Show all posts
Showing posts with label युद्ध. Show all posts

Thursday, 9 August 2018

महाराजा जवाहर सिंह का दिल्ली पर आक्रमण

महाराजा जवाहर सिंह का दिल्ली पर आक्रमण

महाराजा जवाहर सिंह का राजतिलक व प्रतिशोध की प्रतिज्ञा और तैयारी

जाट क्षत्रिय महाराजा
हिन्दू वीर शिरोमणि महाराजा जवाहर सिंह

महाराजा सूरजमल के स्वर्गवास के समय हिन्दू वीर शिरोमणि महाराजा जवाहर सिंह फरूखनगर में थे। उनको अगले दिन इसका समाचार मिला तो वे क्रोधित व व्याकुल हो उठे। उनके मन में प्रतिशोध की ज्वाला उठने लगी।
उधर भरतपुर में उत्तराधिकार के लिए लड़ाई शुरू हो गयी व षड्यन्त्र रचे जाने लगे। यह पता चलते ही जवाहर सिंह ने सभी को फटकारा व घोषणा कि के जवाहर सिंह, महाराज के साथ हुए धोखे व उनकी हत्या का बदला लेगा।प्रजा व राज्य के सम्मान के लिए वह ये कार्य करेगा और इसका कुछ समाधान होने के बाद ही उत्तराधिकार की बात होगी। उत्तराधिकार और राज पाट के लिए लड़ते हुए शर्म आनी चाहिए। यह सुनकर सबको अपनी गलती का अहसास हुआ व विरोधी अपनी चौकड़ी भूल गए।

उसके बाद महाराज जवाहर सिंह डीग पहुंचे और पिताजी की शोक सभा के पश्चात सबका समर्थन इकट्ठा किया अपने पिता की शोक सभा के बाद उन्होंने प्रतिशोध की बात दोहराई व अपनी रणनीति बताई।जनता ने भी उन्हें खुला समर्थन दिया।उन्होंने गोवर्धन में महाराज की छतरी बनवाई। जिसके पश्चात 30 दिसम्बर 1763 को कुलपुरोहित घमंडीराम व राजगुरु महंत रामकिशन ने ऊनका राज तिलक किया।

आस पास के पड़ोसी व अन्य शक्तिशाली हिन्दू राज्यो को पत्र लिखे व दूत भेजे के अब दिल्ली को आजाद कराना है।

उन्होंने सीखो मराठो को पत्र लिखे और कहा कि वे उन्हें कीमत देने को तैयार है और इस धर्म कार्य मे उनका सहयोग करें।
पेशवा को अपने मित्र से पत्र लिखवाया कि हम आपके हितेषी और आज की स्तिथि में जवाहर आपका सब हिन्दुओ में एकमात्र व सबसे बड़ा हितैषी है।

उन्होंने अपने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र से रुहेले व अन्य मुस्लिमो को खदेड़ दिया।जब कुछ मुस्लिम नवाबो ने जटवाड़े की ओर कदम बढ़ाए तो सिख सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया ने दूसरी तरफ आक्रमण कर दिया जिस कारण उन नवाबों को अपनी राजधानी बचाने के लिए वापिस आना पड़ा।

इससे महाराज जवाहर सिंह को समय मिल गया व उन्होंने दरबार के अपने विरोधियों को अपने पाले में कर लिया। इस काम मे महारानी किशोरी देवी,रानी हंसिया व महंत रामकिशन ने उनकी बहुत मदद की।उनकी माताओं ने उनकी आर्थिक सहायता की।

उन्होंने एक श्री हनुमान गोल सेना का भी निर्माण किया। और सेना की संख्या बढ़ाई।

यह सब देखकर दिल्ली का बादशाह नजीबुद्दौला डर गया क्योंकि जवाहर सिंह की तैयारी अकेले प्रतिशोध की ही नहीं दिल्ली के विनाश व धर्म की लड़ाई बनती जा रही ह जिस्के कारण उन्हें खुला समर्थन मिल रहा है।

उसने जवाहर सिंह को पत्र लिखा व क्षमा मांगी और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की। मित्रता का हाथ बढ़ाया और शांति के लिए भीख मांगी। उसने कहा कि वह पराक्रमी महाराजा सूरजमल के बेटे से युद्ध नहीं करना चाहता।इसमें बहुत नुकसान होगा मैं बर्बाद हो जाऊंगा तो क्या आपके पिता वापिस आ जाएंगे।इसमें बलूची डाकुओं की गलती है उन्होंने महाराज के साथ धोखा किया है।

नजीब ने अन्य मर्राठा व जयपुर आदि हिन्दू राजाओ को  भी जवाहर सिंह को समझाकर रोकने के लिए पत्र लिखा।

लेकिन सब व्यर्थ गया।अब जवाहर सिंह ने लगभग 90 हजार से 1 लाख की हिन्दू सेना तैयार कर ली थी।

 दिल्ली में युद्ध लड़ने की बजाय खुद को बचाने की तैयारियां हो रही थी। उन्होंने फाटक बंद कर लिए व बादशाह ने खुद को सुरक्षित करने पर ज्यादा जोर दिया।

इस युद्ध को दूसरे पानीपत के युद्ध के रूप में जाना जाता है।क्योंकि मराठा व अब्दाली के पानीपत संग्राम के बाद यह दूसरा मौका था कि एक बड़ी संख्या में व पूर्ण तैयारी के साथ हिन्दू सेना संस्क्रति व देश की रक्षा के लिए मुस्लिम सत्ता से भिड़ने जा रही थी। इस युद्ध का अब मुख्य मकसद दिल्ली से मुगल सत्ता का विनाश बन गया था।

बन्द करलयो फाटक भाई,जवाहर आवेगा,
गुस्से में है लाल सूरज का,मुगला री दिल्ली न तोड़ेगा।
कट्ठे होके छुप जाओ सारे,एक एक न कसूता फोड़ेगा।।

दिल्ली विजय अभियान-महाराजा जवाहर सिंह(1764)

जाट महाराजा
Maharaja Jawahar Singh

महाराजा जवाहर सिंह ने एक विशाल समाहरोह करके जनता को एकत्रित किया व ओजस्वी भाषण दिया कि हमें महाराज के साथ हुए धोखे व उनकी हत्या व पानीपत के हर संहार का मुगलो से प्रतिशोध लेना है।और दिल्ली को आजाद करवाकर अपने धर्म व संस्कृति को आजाद करवाना है। भले ही इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।

यह सुनकर नागरिकों में हौसला आ गया।युवक सेना में भर्ती होने लगे।उन्होंने सिखों मराठों गोहद जयपुर आदि अनेकों हिन्दू शासकों को पत्र लिखकर सहायता मांगी व कीमत देने का भी प्रलोभन दिया।गोहद, मराठो व सीखो ने सहायता देने का वादा किया।

इस तरह महाराज ने 20,000 मल्हारराव होल्कर व 15,000 सिख जाटो और गोहद की 5,000 सेना समेत लगभग 1 लाख सैनिको के विशाल दल के साथ दिल्ली पर फिर से हिन्दू संस्कृति को मजबूत करने का इरादा किया।

उन्होंने भरतपुर दुर्ग के महलों के सामने हनुमान जी की प्रतिमा लगवाई और पण्डित रूपराम कटारा को काफी आभूषण व धन दान दिया।फिर उन्होंने अपने कुलदेव भगवान लक्ष्मण व कुलदेवी माता राजश्रीदेवी की पूजा की। और गोवर्धन की तरफ से दिल्ली दरवाजे से गिरिराज महाराज का नारा लगाते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।गोवर्धन में उन्होंने अपने पूर्वज श्री कृष्ण  भगवान की पूजा की व महाराजा सूरजमल की समाधि से आशीर्वाद लिया।और फिर बल्लभगढ में जाकर अपना डेरा डाला। उधर दिल्ली के मुगल बादशाह की घिग्गी बंधी हुई थी।वह बार बार पत्र लिखकर जवाहर सिंह को युद्ध न करने के लिए गिड़गिड़ा रहा था।
मल्हारराव भी अपने 20,000 सैनिको के साथ आकर मिल गए।

बल्लभगढ में 4 अक्टूबर 1764 को दशहरे के दिन उन्होंने पूजा की व दान दक्षिण करके दिल्ली पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने नजीब की सेना के छक्के छुड़ा दिए।मुगल सैनिको की देह को जटवाड़ी तलवारों ने चिर दिया और दिल्ली में दाखिल हो गए। उन्होंने नजीब को खुले में आकर लड़ने को कहा ताकि दिल्ली की जनता को परेशानी न हो।परन्तु कायर नजीब नहीं निकला।

फिर सिख जाट सरदार बाबा बघेल सिंह, जस्सा सिंह व चस्सा सिंह भी अपने 12 से 15000 सैनिको के साथ पहुंच गए। उन्हे प्रतिदिन 15,000 रुपये देने का वादा किया गया था।मल्हाराव होल्कर को भी बड़ी कीमत पर लाया गया था।

फिर महाराजा जवाहर सिंह ने पुराने किले पर आक्रमण किया व बड़ी चरुराई से  मुगलों को साफ कर दिया।
मल्हारराव इस युद्ध में दिलचस्पी नहीं दीखा रहे थे।महाराः जवाहर सिंह को तभी उन पर संदेह हो गया था लेकिन उस समय वे कर भी क्या सकते थे।मल्हारराव उन पर नजीब से बातचीत का दबाव बना रहे थे व अन्य सेनापतियों को भी गुमराह कर रहे थे।

महाराज जवाहर सिंह ने वहां लगे अष्टधातु के किवाड़ उतार लिए जो 462 साल पहले अलाउद्दीन खिलजी चितौड़ से जितकर लाया था।इस तरह उन्होंने हिन्दुओ के इस कलंक को भी धो दिया।इस युद्ध में वीर यौद्धा पाखरिया(पुष्कर सिंह) शहीद हो गए।

दिल्ली में चारो तरफ गोलाबारी चल रही थी।उमेदगिरी गोसाई बल्लभगढ के तेवतिया राजा, और होडल के बलराम सिंह नाहरवार आदि अनेकों वीर मुगलो के रक्त से धरती लाल करते जा रहे थे।

सारी दिल्ली में मुगलो में हाहाकार मची हुई थी। मुगलों के महलों में जटवाड़ी सेना ने भूसा भरवा दिया था।
दिल्ली की बहुत सी महत्वपूर्ण जगहों पर कब्जा हो चुका था। लेकिन मल्हारराव नजीब से पहले से ही मिलजे हुआ था। उन्होंने सेनापतियों का मनोबल तोड़ना शुरू कर दिया।
उधर से अहमदशाह दुर्रानी अपने मजहब का राज खत्म होता देखकर नजीब की सहायता करने के लिए दौड़ पड़ा और हिंदुस्तान की ओर बढ़ने लगा। जिस कारण सारा माहौल ही बदल गया। सिख सरदारों ने उससे अपने किलो की सुरक्षा का हवाला देकर पंजाब की ओर पलायन कर दिया। मल्हारराव नजीब की ओर थे ही और उसकी बात का खुला समर्थन कर दिया व सन्धि के लिए कहने लगे। इस तरह हिन्दुओ की आपसी फूट के कारण जीती हुई स्तिथि में भी सब कुछ कमजोर पड़ गया।

अब भी जवाहर सिंह नजीब को बर्बाद करने लायक थे लेकिन इसमें वे भी बर्बाद हो जाते व दिल्ली पर कट्टर इस्लामिक जिहादी दुर्रानी का राज आ जाता।

इसलिए उन्होंने नजीब की सन्धि को स्वीकारने व दुर्रानी से मुकाबला करने के लिए भरतपुर दुर्ग को मजबूत करने  में ही भलाई समझी।नजीब की सांस में सांस आ गयी। उसने मल्हारराव को काफी खिललते व उपहार प्रदान किये।

अगर आपसी फूट न होती तो एक तो हिंदुस्तान मुगलों से आजाद हो जाता और न ही अंग्रेजो का शासन देश पर आता।

एक तो दुर्रानी था जो विदेश से अपने मजहब की रक्षा करने के लिए दौड़ पड़ा दूसरी तरफ हिन्दू थे जो लालच व जलन के कारण एक न हो पाए। यही हमारे देश की 1000 साल की गुलामी का असली कारण रहा है।और आज भी हम सिख नहीं ले रहे।

जय जवाहर जय बजरंगी।
जय सूरजमल जय शिवाजी।

Wednesday, 30 May 2018

इस वीर के शरीर के औरँगेजेब ने टुकड़े टुकड़े करके कुत्तो को फेंक लेकिन इन्होंने अपना हिन्दू धर्म न छोड़ा

हिन्दू वीर जोरावर सिंह 
दुष्ट औरँगेजेब से लोहा लेने वाले महान यौद्धा
Hindu veer jorawar singh
वीर जोरावर सिंह

टुकड़े टुकड़े हुआ शरीर धर्म न छोड़ा मिट गया वीर।
कुत्तो के आगे फेंक दिया बोटी बोटी नोच लिया,
झुकूं नहीं दुष्टों के आगे उसने भी था सोच लिया।।

वीर जोरावर सिंह अकबर की कब्र उखाड़कर उसकी हड्डियां जालान वाले महान धर्म यौद्धा राजाराम जाट के ज्येष्ठ पुत्र थे।
अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने दादा सरदार भज्जा सिंह की देख रेख में वीर जोरावर सिंह ने सिनसिनी गढ़ी का प्रभार संभाला।
वीर जोरावर सिंह ने राजाराम के बाद बृज क्षेत्र में कमजोर होती हिन्दू शक्ति को संगठित करने का प्रयास किया व औरँगेजेब के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।
उनके पिता ने अकबर की हड्डिया जला दी थी व औरँगेजेब से लोहा लिया था और ऊपर सेउसने औरँगेजेब के क्षेत्र में गश्त करना शुरू कर दिया था जिससे धर्मांध व क्रूर औरगजेब बहुत चिड़ गया। लेकिन उसमे स्वयं में जाटो से एक बार फिर पंगा लेने की हिम्मत न थी। इसलिए उसने अजेमर के राजा बिशनसिंह कछवाह का साथ लिया व अपने पोते बेदारबख्त सिंह के नेतृत्व में गद्दार बिशन सिंह को भेजा। इन दोनों की सेना ने मिलकर 1688 को सिनसिनी गढ़ी पर आक्रमण किया।

सिनसिनी दुर्ग पर घेरा

सिनसिनी से पहले उन्होंने सोंख व महावन की जक्त गढियो(छोटे किले) पर आक्रमण किया वहां भी धर्म वीरों ने डटकर मुकाबला किया।उस युध के बारे में विस्तार से बाद में जिक्र करेंगे।

बिशन सिंह व बेदारबख्त ने सिनसिनी गढ़ी तक जैसे तैसे अपनी पहुंच बनाई व वहां पर घेरा डाल दिया।लेकिन उन दोनों का सिनसिनी पर आक्रमण करने का दुस्साहस न हो रहा था।
क्योंकि कुछ क्रान्तिकारियो ने उनकी छवनी पर धावा बोला व सब कुछ तहस नहस कर डीएम बहुत से सैनिको को काट दिया गया व उनकी रसद उठाकर उनके वहां पहुंचने से पहले ही गढ़ी में चले गए।वीरता के उस मंजर को देखकर उनकी हिम्मत न हो रही थी।

फिर उन्होंने और रसद मंगवाई तो रास्ते में ही उस पर कुछ जाटवीरों ने हमला कर दिया लेकिन संख्या कम होने के कारण वे शहीद हो गए।बेदारबख्त ने शहीदों के शवों को जंगली रास्ते पर टँगवा दिया ताकि आने जाने वाले उससे भय खाये।गढ़ी का घेरा 24 महीने यानी 2 साल तक चला था। बार बार क्रांतिकारी हिन्दू वीर जाट उन्हें मात दे रहे थे।
घेरा डाले हुए जब 8 महीने बीत चुके थे लेकिन मुगल व राजोपुत सेनाएं आगे नहीं बढ़ रही थी।उनमें इतना भी भय हो गया था कि वे छवनी छोड़कर बाहर भी न निकल सकते थे।स्वयं औरँगेजेब लिखता है कि सेना में जाटो का इतना भी व्याप्त हो गया था कि वे कुछ क्षण भी याराम नहिज फरमा सकते थे।
यह क्षेत्र जाटो का प्रमुख गढ़ था यहाँ के अन्य जातियों के सरदार भी जाटो का ही साथ दे रहे थे।वहां की जनता पूर्ण रुव से जाटो के साथ थी। जिस कारण रसद पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थी।

उसके बाद बाहर कामां परगने में सिनसिनी की सहायता के लिए हिन्दू पंचायत हुई उसकी खबर बिशन सिंह के सेनापति हरिसिंह खनग्रोत को मिल गयी उसने वहां उसने व बेदारबख्त ने रात को धावा बोल दिया व बहुत से वीर क्रान्तिकारियो को काट दिया। उसने वहां अस पास के गांवों पर अधिकार ही न किया बल्कि बरबाद भी कर डीएम यहां तक कि उसने स्वजातीय राजपूत नागरिकों को भी नहीं बख्शा।

आस पास के जो कुछ अन्य जाट व राजपुत सरदार जोरावर सिंह के साथ थे उन्हें एक एक करके शक्ति से दबा दिया व एक राजपूत प्रताप सिंह नरुका जो जाटो के साथ था उसे लालच देकर अपनी और मिला लिया गया।

प्रथम युद्ध
11 महीने तक मुगल सेना सिनसिनी से 10 मिल दूर बैठी रही एक इच भी आगे नहीं बढ़ी। गढ़ी के अंदर हालात खराब होते जा रहे थे।

अंत मे हालात देखकर मुगलो ने हिन्दू दुर्ग सिनसिनी पर आक्रमण कर दिया। वीर जोरावर सिंह अपनी तलवार के साथ गढ़ी की सुरक्षा के लिए ततपर हो गया।
इस प्रथम आक्रमण में बिशन युद्ध हुआ मुगल सैनिकों के छके छुड़ा दिए गए। रात को मुगलों ने गढ़ी के दरवाजे को बारूद की सुरंग से उड़ाने का फैसला किया तो यहबख़बर जोरावर सिंह जी तक पहुंच गई। उन्होजे गढ़ी का पिछला दरवाजा बड़े बड़े मजबूत पत्थरो से ढक दिया जिस कारण धमाका करने पर गढ़ी में नुकसान कम हुआ गढ़ी की छत उड़ गई व उसकी धमक उल्टी पडने से मुगल सेना के अनेक तोपची व राजपूत सेनापति व कई योग्य सैनिक झुलस कर मारे गए व घायल भी हो गए।
मुगल सेना में हलचल मच गई जिस कारण उसे पीछे हटना पड़ा।

द्वितीय युद्ध
उसके बाद जनवरी 1690 में औरँगेजेब के पोते व गद्दार बिशनसिंह की सेना ने गढ़ी पर आक्रमण किया। उन्होंने एक महीने में गुप्त रूप से जाट दुर्ग के चारों ओर बारूदी सुरंग बिछा दी। जिसके कारण एक जोरदार धमाका हुआ। दुर्ग के रखा बारूद भी आग पकड़ गया बहुत से वीर क्रांतिकारी शहीद हो गए।
लेकिन बचे खुचे सैनिको के साथ जोरवर सिंह ने दुष्टों से लोहा लिया व 200 मुगल सैनिको और 700 बिशनसिंह के सैनिको को काट दिया।

लेकिन विशाल सेना व मजबूत हथियारों के आगे वीरों में अंतिम सांस तक यह लड़ाई लड़ी। सब सैनिक शहीद हो गए वीर जोरावर सिंह , उनकी पत्नी व बच्चो को बंदी बना लिया गया।

बलिदान
उन्हे मथुरा छावनी में रखा गया उसके बाद दक्षिण में औरँगेजेब के सामने पेश किया गया।

औरँगेजेब ने उन्हें झुकने व इस्लाम स्वीकार के लिए कहा लेकिन धर्मवीर जोरावर सिंह ने झुकने से इनकार कर दिया।
औरँगेजेब ने उनकी पत्नी व बच्चो को उनके सामने ही काट दिया पर वीर अपने धर्म पर अडिग रहा। उसके बाद औरँगेजेब ने गुस्से में भरकर उसके शरीर को अंगहीन करके जंगली कुत्तो के आगे फेंक दिया। कुत्ते उनके शरीर को नोचते रहे।जोरावर सिंह दरडी सहते रहे। लेकिन औरँगेजेब उनकी आंखों में चमक को देखकर जल जा रहा था।सिनसिनी दुर्ग पर इस अधिकार पर अपने पोते बेदारबख्त को शाबाशी दी व इस तरह जश्न मनाया जैसे उसने दूसरी  काबुल फतेह की हो।

इस तरह एक धर्म यौद्धा ने अपने परिवार,अपने राज को इसलिए कुर्बान कर दिया कि हिंदुत्व जिंदा रहे।

Tuesday, 1 May 2018

262 हिन्दू वीरांगनाओं का शौर्य एवं बलिदान

262 हिन्दू वीरांगनाओं का शौर्य एवं बलिदान
दुष्ट जाफर अली का वध
हिन्दू वीरांगनाएँ
हिन्दू वीर जाट वीरांगना

संवत् 1374 (सन् 1317 ई०) की वैशाखी अमावस्या के दिन कोताना (जि० मेरठ) के पास सूर्योदय के समय 262 आर्यदेवियां यमुना नदी में स्नान कर रही थीं।

ये हिन्दू देवियां जाट, राजपूत और ब्राह्मण घरानों की थीं। 

खिलजीवंश का सरदार जाफिर अली कोताना का अधिकारी था। उसने अपने सैनिकों को साथ लेकर उन वीरांगनाओं को जा घेरा।

इन नरपिशाचों को भले ही स्कूली किताबों में महकन बताया जाता है लेकिन वास्तव मे ये हवस के पुजारी थे व हिन्दुओ के हत्यारे थे।

तो वह दुष्ट जाफर अली एक हिन्दू वीरांगना जाट लड़की पर मोहित हो गया। उसको आता देखकर सब हिन्दू वीरांगनाओं ने अपने शस्त्र सम्भाल लिये। एक लड़की ने उस सरदार से कहा कि “तुम एक बार हमारी बहन की बात सुन लो।”

वह विषयीकीड़ा सरदार घोड़े से उतरकर उनके पास पहुंचा और उस वीरांगना जाट लड़की को अपनी बीबी बनने के लिए कहा। यह शब्द सुनते ही उस जाट वीरांगना ने अपनी तलवार से एक ही वार में उस पिशाच जाफिर अली का सिर काट दिया।

उस सरदार के मरते ही मुसलमान सैनिकों और उन वीरांगनाओं में तलवारें चलने लगीं। देखते-देखते 262 आर्य देवियां धर्म की बलिवेदी पर प्राणों की आहुति दे गईं।

सभी क्षत्राणियां लड़ते लड़ते शहीद हो गयी लेकिन किसी मुसलमान का हाथ अपने शरीर पर नहीं लगने दिया।

इन महान हिन्दू वीरांगनाओं के बलिदान को कोटि कोटि नमन।
(संदर्भ-श्री जगदेवसिंह शास्त्री सिद्धान्ती का लेख, बलिदान विशेषांक, पृ० 252 पर एवं सर्वखाप पंचायत रेकॉर्ड)

http://jatwada.blogspot.in/2018/04/blog-post_30.html?m=1

Tuesday, 17 April 2018

इस्लामिक आतंकी तैमूर vs हिन्दू वीर राजा देवपाल राणा की सेना(भाग-1)

इस्लामिक आतंकी तैमूर vs राजा देवपाल राणा की सेना- (भाग-1)
Hindu veer Raja Devpal Rana
Raja Devpal Rana

तैमूर लंग ने मार्च सन् 1398 ई० में भारत पर 92000 घुड़सवारों समेत ढाई लाख की सेना से तूफानी आक्रमण कर दिया। तैमूर के सार्वजनिक कत्लेआम, लूट खसोट और सर्वनाशी अत्याचारों की सूचना मिलने पर

संवत् 1455 (सन् 1398 ई०) कार्तिक बदी 5 को
राजा देवपाल राणा (जिनका जन्म निरपुड़ा गांव जि० मेरठ में एक जाट घराने में हुआ था) की अध्यक्षता में हरयाणा सर्वखाप पंचायत का अधिवेशन जि० मेरठ के गाँव टीकरी, निरपड़ा, दोगट और दाहा के मध्य जंगलों में हुआ।

सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये -

(1) सब गांवों को खाली कर दो।
(2) बूढे पुरुष-स्त्रियों तथा बालकों को सुरक्षित स्थान पर रखो।
(3) प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति सर्वखाप पंचायत की सेना में भर्ती हो जाये।
(4) युवतियाँ भी पुरुषों की भांति शस्त्र उठायें।
(5) दिल्ली से हरद्वार की ओर बढ़ती हुई तैमूर की सेना का छापामार युद्ध शैली से मुकाबला किया जाये तथा उनके पानी में विष मिला दो।
(6) 500 घुड़सवार युवक तैमूर की सेना की गतिविधियों को देखें और पता लगाकर पंचायती सेना को सूचना देते रहें।
पंचायती सेना - पंचायती झण्डे के नीचे 80,000 मल्ल योद्धा सैनिक और 40,000 युवा महिलायें शस्त्र लेकर एकत्र हो गये। इन वीरांगनाओं ने युद्ध के अतिरिक्त खाद्य सामग्री का प्रबन्ध भी सम्भाला। दिल्ली के सौ-सौ कोस चारों ओर के क्षेत्र के वीर योद्धा देश रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने रणभूमि में आ गये। सारे क्षेत्र में युवा तथा युवतियां सशस्त्र हो गये।

इस सेना को एकत्र करने में चौधरी धर्मपालदेव जाट योद्धा जिसकी आयु 95 वर्ष की थी, ने बड़ा सहयोग दिया था। उसने घोड़े पर चढ़कर दिन रात दूर-दूर तक जाकर नर-नारियों को उत्साहित करके इस सेना को एकत्र किया। उन्होंने तथा उनके भाई दानवीर चौधरी करणपाल सिंह ने इस सेना के लिए अन्न, धन तथा वस्त्र आदि का प्रबन्ध किया।

प्रधान सेनापति, उप-प्रधान सेनापति तथा सेनापतियों की नियुक्ति

सर्वखाप पंचायत के इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से वीर योद्धा जोगराजसिंह गुर्जर को प्रधान सेनापति बनाया गया। यह  योद्धा जो हरद्वार के पास एक गाँव कुंजा सुन्हटी का निवासी था। जोगराजसिंह विख्यात पहलवान था। उसका कद 7 फुट 9 इंच और वजन 8 मन था। उसकी दैनिक खुराक चार सेर अन्न, 5 सेर सब्जी-फल, एक सेर गऊ का घी और 20 सेर गऊ का दूध।

महिलाएं वीरांगनाओं की सेनापति चुनी गईं उनके नाम इस प्रकार हैं - (1) वीरांगना हरदेई जाट युवति (2) रामप्यारी गुर्जर युवति (3) देवीकौर राजपूत युवति (4) चन्द्रो ब्राह्मण युवति (5) रामदेई त्यागी युवति। इन सब ने देशरक्षा के लिए शत्रु से लड़कर प्राण देने की प्रतिज्ञा की।

उपप्रधान सेनापति - (1)महावीर हरवीर सिंह गुलिया जाट (2) धुला भंगी (बाल्मीकि) चुने गये।

उपप्रधान सेनापति हरबीरसिंह जाट था जिसका गोत्र गुलिया था। यह हरयाणा के जि० रोहतक गांव बादली का रहने वाला था। इसकी आयु 22 वर्ष की थी और इसका वजन 56 धड़ी (7 मन) था। यह न

धूला भंगी जि० हिसार के हांसी गांव (हिसार के निकट) का निवासी था। यह महाबलवान्, निर्भय योद्धा, गोरीला (छापामार) युद्ध का महान् विजयी धाड़ी (बड़ा महान् डाकू) था जिसका वजन 53 धड़ी था।

उपप्रधान सेनापति चुना जाने पर इसने भाषण दिया कि - “मैंने अपनी सारी आयु में अनेक धाड़े मारे हैं। आपके सम्मान देने से मेरा खूब उबल उठा है। मैं वीरों के सम्मुख प्रण करता हूं कि देश की रक्षा के लिए अपना खून बहा दूंगा तथा सर्वखाप के पवित्र झण्डे को नीचे नहीं होने दूंगा। मैंने अनेक युद्धों में भाग लिया है तथा इस युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान दे दूंगा।” यह कहकर उसने अपनी जांघ से खून निकालकर राजा देवपाल राणा व प्रधान सेनापति के चरणों में उसने खून के छींटे दिये। उसने म्यान से बाहर अपनी तलवार निकालकर कहा “यह शत्रु का खून पीयेगी और म्यान में नहीं जायेगी।” इस वीर योद्धा धूला के भाषण से

पंचायती सेना दल में जोश एवं साहस की लहर दौड़ गई और सबने जोर-जोर से हर हर महादेव और मातृभूमि के नारे लगाये।

सेनापतियों का निर्वाचन - उनके नाम इस प्रकार हैं - (1) #गजेसिंह जाट गठवाला (2) तुहीराम राजपूत (3) मेदा रवा (4) सरजू ब्राह्मण (5) उमरा तगा (त्यागी) (6) दुर्जनपाल अहीर।

जो उपसेनापति चुने गये - (1) कुन्दन जाट (2) धारी गडरिया जो धाड़ी था (3) भौन्दू सैनी (4) हुल्ला नाई (5) भाना जुलाहा (हरिजन) (6) अमनसिंह पुंडीर राजपुत्र (7) नत्थू पार्डर राजपुत (8) दुल्ला (धाड़ी) जाट जो हिसार, दादरी से मुलतान तक धाड़े मारता था। (9) मामचन्द गुर्जर (10) फलवा कहार।

सहायक सेनापति - भिन्न-भिन्न जातियों के 20 सहायक सेनापति चुने गये।

वीर कवि - प्रचण्ड विद्वान् चन्द्रदत्त भट्ट (भाट) को वीर कवि नियुक्त किया गया जिसने तैमूर के साथ युद्धों की घटनाओं का आंखों देखा इतिहास लिखा था।

इसके बाद राजा देवपाल राणा, चौधरी धर्मपाल देव जाट व जोगराज सिंह गुर्जर ने ओजस्वी भाषणों से वीरों में जोश भरा।
प्रधान सेनापति जोगराजसिंह गुर्जर के ओजस्वी भाषण के कुछ अंश -

“वीरो! भगवान् कृष्ण ने गीता में अर्जुन को जो उपदेश दिया था उस पर अमल करो। हमारे लिए स्वर्ग (मोक्ष) का द्वार खुला है। ऋषि मुनि योग साधना से जो मोक्ष पद प्राप्त करते हैं, उसी पद को वीर योद्धा रणभूमि में बलिदान देकर प्राप्त कर लेता है। भारत माता की रक्षा हेतु तैयार हो जाओ। देश को बचाओ अथवा बलिदान हो जाओ, संसार तुम्हारा यशोगान करेगा। आपने मुझे नेता चुना है, प्राण रहते-रहते पग पीछे नहीं हटाऊंगा। पंचायत को प्रणाम करता हूँ तथा प्रतिज्ञा करता हूँ कि अन्तिम श्वास तक भारत भूमि की रक्षा करूंगा। हमारा देश तैमूर के आक्रमणों तथा अत्याचारों से तिलमिला उठा है। वीरो! उठो, अब देर मत करो। शत्रु सेना से युद्ध करके देश से बाहर निकाल दो।”
इन भाषणों को सुनकर वीरता की लहर दौड़ गई। 80,000 वीरों तथा 40,000 वीरांगनाओं ने अपनी तलवारों को चूमकर राजा साहब और सेनापति का आह्वाहन कड़ते हुए प्रण किया कि हम प्राण रहते-रहते आपकी आज्ञाओं का पालन करके देश रक्षा हेतु बलिदान हो जायेंगे।

आगे के भाग में पढ़िए की किस्य प्रकार राजा देवपाल राणा की इस पंचायती सेना ने इस्लामिक आतंकी तैमूर के छक्के छुड़ा दिए।
कैसे उप सेनापति महावीर हरवीर गुलिया ने तैमूर की छाती में भाला मारा व बलिदान दिया।
कैसे प्रधान जोगराज गुर्जर ने व अन्य सेनापतियों तथा वीरांगना हरदेई जाट व अन्य वीरांगनाओं ने तैमूर की सेना  की कमर तोड़ी।

हिन्दू वीर जाट राजा देवपाल राणा व सर्वखाप पंचायत के झंडे तले सब जातियों के हिंदुओं ने इस्लामिक आतंकियों का सामना किया व अपने देश और धर्म की रक्षा की।

अभी जारी है.... भाग 2 के लिए क्लिक करें 👉http://jatwada.blogspot.in/2018/04/blog-post.html?m=1